नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। बाजार आने-जाने के झंझट से बचाकर लोगों के घरों में तुरत-फुरत जीवन उपयोगी सामान पहुंचाने वाले गिग वर्कर्स ( एक निश्चित अवधी में घर पहुंच सेवा देने वालो )की जटिल कार्य परिस्थितियां और कम समय और वाजीब दाम में सेवा देने वाले परिश्रमीको के पसीने का मोल मील तो जाता है , मगर उन्हे इज्जत नहीं मिलती यह बेहद चिंता की बात यह है और अच्छा व्यवहार भी नहीं होता है।
घर पहुंच सेवा देने वाले अपना व अपने परिवार का भरण पोषण के रात दिन मेहनत करते रहते हैं ये युवा अक्सर सरपट मोटरसाइकिल दौड़ाते और सीढ़ियां चढ़कर ऊंची मंजिलों में दरवाजों तक सामान पहुंचाते देखे जा सकते हैं। बेहद कम मेहनताने, कंपनी मालिकों के दबाव व ग्राहकों की उपेक्षा झेलते (गिग वर्कर्स ) लोगों की बातें सुनकर मन मसोस कर रह जाते हैं
संवेदनशील कार्य परिस्थितियों और नौकरी की असुरक्षा के चलते गिग-वर्कर्स आर्थिक समस्या के चलते ही रात के तीन बजे तक कार्य करते हैं।। हालांकि, नये साल पर काम के दबाव व पूरी तरह संगठित न होने के कारण इन्होंने हड़ताल भी की है और वह आंशिक रही है । पूरे देश में सामान की आपूर्ति बाधित हुई हो, ऐसा भी कोई समाचार नहीं मिला है। लेकिन गिग वर्कर्स की विषम कार्य-परिस्थितियों की ओर पूरे देश का ध्यान जरूर गया है। पिछले दिनों आप के सांसद राघव चड्डा और राजद के सांसद मनोज कुमार झा जैसे सांसदों ने गिग वर्कर्स के शोषण का मुद्दा संसद में उठाया था। निस्संदेह, देश की गिग अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन में अपनी क्षमता साबित की है। जबकि सरकार उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप रोजगार नहीं दे पा रही हैं। उनके काम का बेहतर भुगतान हो और उनके लिये बेहतर कामकाजी परिस्थितियां बनायी जाएं। देश के प्रमुख खाद्य वितरण करने वाली कंपनी ने 31 दिसंबर को इस हड़ताल के बावजूद ऑर्डर में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की। वहीं थके-हारे बाइकर्स अपनी अनगिनत शिकायतें व्यक्त करते रहते हैं मगर असंगठित होने से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। विडंबना यह है कि खूब काम लेने के बावजूद गिग-वर्कर्स को पारंपरिक नियोक्ता-कर्मचारी के दायरे से बाहर रखा गया है।आजीविका कमाने वाले व्यक्तियों के रूप में परिभाषित किया जाना चाहिए।
दरअसल, गिग-वर्कर्स को नई अर्थव्यवस्था में नियोक्ता एक कर्मचारी के रूप में नियुक्त करने के दायित्व से बचने का प्रयास करते हैं। लेकिन नियोक्ताओं की हायर व फायर की रणनीति के चलते, वे असुरक्षित कार्य परिस्थितियों में काम करने को बाध्य होते हैं। इसके बावजूद वे आज शहरी जीवन व्यवस्था के लिये अभिन्न अंग बन गए हैं। लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दौड़ते रहते हैं। वे सामान दस मिनट तक दरवाजे पर पहुंचाने के दबाव में हांफते-भागते, मोटरसाइकिल दौड़ाते और सीढ़ियों पर सामान चढ़ाते अकसर नजर आते हैं। आम तौर पर उपभोक्ताओं का व्यवहार भी अच्छा नहीं होता। देरी होने पर इन्हें झिड़का जाता है। सामान में नुक्स निकालकर इन्हें दौड़ाया जाता है। आज भारत में इनकी संख्या सवा करोड़ से अधिक है।