नागपुर । प्रा.विवेक बांबल। डिजिटल क्रांति के चलते मीटिंग्स खासतौर से वर्चुअल या हाईटेक मीटिंग्स सुविधाजनक होने के साथ ही कार्मिकों के तनाव का कारण भी बनती जा रही है। हांलाकि वैश्विक ट्रेड के अनुसार सर्वाधिक मिटीग्स मंगलवार होती है इनमें खासतौर से एडहॉक मीटिंग्स अधिक होती है तो शुक्रवार को अपेक्षाकृत मीटिंग्स का दबाव कम होता है। सबसे खास बात यह कि औसतन 10 में से एक मिटिंग तो बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक तय होती है। एक और खास यह कि वर्चुअल मीटिंग्स सुविधाजनक होने और अपना संदेश संबंधित तक पहुंचाने का बेहतरीन माध्यम होने के बावजूद यह तनाव का कारण तो बनता ही है इसके साथ ही गुणवत्ता पर भी प्रश्न लगाये जाने लगे हैं।
11 बजे से लगातार ई-मेल का प्रेशर 54 प्रतिशत तक बढ़ जाता है साथ तीन-चैट या अन्य संदेशों की आवक कम होने लगती है।
इस मेल कार्मिक के कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। इसका कारण होता है कि उसके संदेश चैक करने या उससे दो चार होना ही पड़ता है। ई-मेल संदेश का सिलसिला जारी रहने से परिवार से वैयक्तिगत तौर पर दो क्षण की बात की कल्पना की बात नहीं की जा सकती। डिजिटल क्रांति के चलते मीटिंग्स खासतौर से सुविधाजनक होने के साथ तनाव का कारण भी बन जाती है।
वर्चुअल मिटींग्स बेहतरीन माध्यम होने के बावजूद गुणवत्ता कहीं न कहीं प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद विशेषज्ञों की बात माने कार्य में 122 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह वृद्धि कोरोना महामारी के दौर से और अधिक सामने आयी है और इससे समय और धन बचत हो रही है । वहीं बार उत्पादकता में अस्वाभाविक गिरावट भी दर्ज की गयी है।
वहीं मनोवैज्ञानिको ने बताया कि डिजिटल मीटिंग मानसिक कार्य-क्षमता को इसलिए प्रभावित करती है क्योंकि इसमें लगातार स्क्रीन पर ध्यान बनाए रखना पड़ता है। चेहरे, आवाज़ और शब्दों को एक साथ समझने के लिए दिमाग को सामान्य बैठक की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। नेटवर्क की समस्या, आवाज़ में देरी और वीडियो का रुक-रुक कर चलना एकाग्रता भंग करता है, जिससे मानसिक थकान बढ़ती है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आँखों और मस्तिष्क पर दबाव पड़ता है, जिसका असर सोचने-समझने की क्षमता पर पड़ता है।
इसके अलावा डिजिटल मीटिंग में सामाजिक संपर्क की स्वाभाविकता कम हो जाती है। सामने बैठे व्यक्ति की पूरी बॉडी लैंग्वेज और भावनाओं को न समझ पाने से दिमाग लगातार अनुमान लगाता रहता है, जिससे तनाव बढ़ता है। एक ही समय में ई-मेल, नोटिफिकेशन और अन्य डिजिटल कार्यों का दबाव भी बना रहता है, जो ध्यान को बाँट देता है। इन सभी कारणों से डिजिटल मीटिंग मानसिक कार्य-क्षमता को प्रभावित करती है।