मुंबई | न्यूज़ डेस्क | चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है वो धूम मचा रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ स्टाइल से भी अनन्या महफिल लूट ले जाती हैं। अब जामनगर में शादी में छा जाने के लिए भी हसीना ने लाखों रुपये का सूट पहनकर अदाएं दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
शादी- पार्टी में स्टाइल कैसे मारा जाता ये बात अनन्या पांडे बहुत अच्छे से जानती हैं। कभी छोटी-छोटी ड्रेसेस पहनकर वो स्ले करती हैं, तो कभी भारतीय कपड़ों पर लाखों रुपये खर्च कर स्टाइल मारती हैं। अब जामनगर में हो रही शादी में भी उनके बैक टू बैक शानदार लुक्स देखने के लिए मिल रहे हैं। इस बार तो अनन्या ने सबको पीछे छोड़ने के लिए 2 लाख रुपये का सूट ही पहन लिया।
सूट की कीमत बेशक आपको ज्यादा लग सकती है कि क्योंकि इतने रुपयों में तो बहुत कुछ खरीदा जा सकता है। लेकिन अनन्या के लिए इस रेंज के कपड़े पहनना कोई बड़ी बात नहीं है। सज- धजकर स्टाइल मारते हुए उन्होंने अपने सारे पैसे वसूल कर लिए। तभी तो फैंस हसीना की खूबसूरती देखकर इंप्रेस हो गए हैं।
शाही ठाठ दिखाना कोई अनन्या से सीखे
अनन्या की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 70 लाख से ज्यादा है। ऐसे में उनके लिए हजारों-लाखों रुपयों में बड़ी-बड़ी ब्रांड और लेबल के कपड़े खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है। इस फोटो नें भी उन्होंने जो सूट पहना है वो अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है। जब उनकी वेबसाइट पर जाकर इस सूट की कीमत चेक की गई तो पता चला कि इस सुंदर- से सूट को खरीदने के लिए आपको 207,000 रुपये खर्च करने होंगे।