राज्स्थान | न्यूज़ डेस्क | माँ का दूध पीकर दुल्हा घोड़ी ही नही बल्कि अनेक माॅडल की कार और मोटरसाइकिल पर भी चढ़ता है। कहने का तात्पर्य यह है कि बारात विदा होने की सवारी कुछ भी हो, दूल्हे की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन चढ़ेगा तभी जब माँ का स्तनपान करता है। यह एक पुराना रिवाज है जिसे कही-कहीं अब भी निभाया जाता है। इसका तात्पर्य इस बात से है कि अब तुम एक से दो होने जा रहे हो, तुम्हारा जीवन बदल जाएगा, माँ की आवश्यकता कम पड़ सकती है लेकिन प्यारे बेटा इस स्तन के दूध को सदा याद रखना। इसी से तुम आज इतने लायक और बड़े हुए हो। इसी दूध ने तुम्हें जीवित रखा था उस समय में जब तुम जानते भी नही थे अब क्या करना है।
तुम्हारे लिए अमृत था। संजीवनी था। एक कर्ज है जिसकी भरपाई तभी होगी जब तुम अपनी पत्नी का साथ पाकर भी माँ के त्याग व बलिदान का सम्मान करते रहोगे। मैने जब तुम्हे जन्म दिया तो तुम नंगे और भूखे थे। समझ नही आ रहा था कि क्या दूँ लल्ला को। इतने में मेरे स्तन से दूध बरबस टपकने लगा। मैने तुम्हे छाती से लगा लिया था। न मुझमें ज्ञान था न तुममे कोई शक्ति थी। यह दूध ही तो था जो स्वतः संदेश देने लगा। एक-एक कतरे की लाज रखना।