October 23, 2025

Join With Us


इस देश में पहली बार पाए गए मच्छर : लोग हैरान, वैज्ञानिक ने की पुष्टि

यूरोप में एक ऐसा देश है जहां पर मच्छर नहीं पाए जाते थे, अब वैज्ञानिकों यहां मच्छरों के पाए जाने की पुष्टि कर दी है




 



 नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों के लोग मच्छरों से हमेशा परेशान होते हैं। हर साल मच्छरों के काटने के कारण लोगों को डेगू, मलेरिया समेत कई अन्य बीमारियां होती हैं और इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी होती है। पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है जहां पर पहली बार मच्छर देखे गए हैं। दरअसल, यूरोपियाई देश आइसलैंड में पहली बार मच्छरों के पाए जाने की पुष्टि की गई है। मच्छरों के पाए जाने के कारण लोग हैरानी में है। इससे पहले आइसलैंड  में अब तक मच्छर नहीं पाए जाते थे। आइए जानते हैं कि ये मच्छर आइसलैंड में आए कैसे।


कैसे हुआ मच्छरों के पाए जाने का खुलासा?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, आइसलैंड के एक नागरिक ने अपने घर पर मच्छरों को देखा और इसकी पुष्टि के लिए तस्वीरें भेजीं। इसके बाद एक वैज्ञानिक ने इस बात की पुष्टि की और बताया है कि ये आइसलैंड में मच्छरों के पाए जाने का पहला मामला है। हालांकि, अभी इस बात की निगरानी की जाएगी कि क्या मच्छरों ने खुद को आइसलैंड में स्थापित कर लिया है।


आइसलैंड कैसे पहुंचे मच्छर?

वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि ऐसे संकेत मिले हैं कि मच्छर हाल ही में आइसलैंड में आए हैं। ये संभवत: जहाजों या शिपिंग कंटेनरों के माध्यम से आइसलैंड पहुंचे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ‘कुलीसेटा एन्युलाटा’ नाम की प्रजाति के मच्छरों को ठंडे मौसम की आदत हो सकती है, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के कारण गर्म परिस्थितियां मच्छरों के लिए यहां जीवित रहने और यहां स्थापित होना आसान बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि कुलीसेटा एन्युलाटा या सीएस.एन्युलाटा प्राकृतिक रूप से यूरोप के उत्तरी क्षेत्रों में पाया जाता है और यह शून्य से नीचे के तापमान को सहन कर सकता है।


क्यों है हैरानी की बात

दरअसल, इस खोज से पहसे आइसलैंड हमारी पृथ्वी पर मच्छरों से अछूते कुछ चुनिंदा स्थानों में से एक है। इसके अलावा दूसरी जगह अंटार्कटिका है जहां पर मच्छर नहीं पाए जाते हैं। यही कारण है कि आइसलैंड में मच्छरों के पाए जाने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। (इनपुट: भाषा)






Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE