September 28, 2025

Join With Us


बेस्ट एस एल आर एम को मिलेगा पुरस्कार : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पांच बिंदु पर प्रतियोगिता






रिसाली | मीनल केडेकर | रिसाली निगम बेहतर कार्य करने वाले कचरा पृथक करण केंद्र (एस एल आर एम ) को पुरस्कृत करेगा। इसके लिए शनिवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान न केवल सजाया गया बल्कि कबाड़ से कलाकृति तैयार कर प्रदर्शन किया गया।


निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने इस बार स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नया प्रयोग किया। एस एल आर एम सेंटर को बेहतर करने और व्यवस्थित तरीके से संचालन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सर्वेक्षण होने पर हमें मदद मिलेगी। इसके अलावा वहां के कर्मचारी पुरस्कृत होने पर गर्व महसूस करेंगे। शनिवार की दोपहर आयुक्त द्वारा नामित निर्णायक मंडल उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, मिशन मैनेजर अरुणा धृतलहरे , आईरा आनंद , पीआईयू विजय कश्यप ने निरीक्षण किया। परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।


इन बिंदु पर 10 - 10 अंक

- कचरा छटाई और सुरक्षा के मापदंड

- आर आर सेंटर के रखरखाव

- वेस्ट टू आर्ट

- परिसर की सफाई

_ कबाड़ को व्यस्थित तरीके से रखरखाव


परिसर को सजाया

एस एल आर एम सेंटर को कर्मचारियों ने बेहतर तरीके से सजाया था। सेंटर को आकर्षक बनाने स्वच्छता को प्रदर्शित और रजत जयंती थीम पर रंगोली बनाया गया था।






Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE