नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। मुंबई स्थित राकॉपा व प्रदेशाध्याक्ष खासदार सुनील तटकरें, महिला व बाल कल्याण मंत्री अदिती ताई तटकरे तथा महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रुपालीताई चाकनकर की प्रमुख उपस्थिती मे खासदार सुनेत्राताई पवार के हाथों नूतन रेवतकर कों महाराष्ट्र प्रदेश महिला संगठक सचिव पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।
नूतन रेवतकर ने पिछले दिनों मुंबई मे माजी मंत्री व आमदार राजे धर्मरावबाबा आत्राम के नेतृत्व मे शरद पवार गुट से राकॉपा अजित पवार गुट मे प्रवेश किया था ।
नूतन रेवतकर के नियुक्ति से शहर महिला मे ख़ुशी की लहर है और माना जा रहा है की शहर मे महिला का संगठन और मज़बूती से आगे बढ़ेगा । इस अवसर पर माजी महिला प्रदेश अध्यक्षा सुरेखा ताई ठाकरे उपस्थित थी ।
नूतन रेवतकर ने अपनी ऩियुक्ति के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री , अजित दादा पवार, कार्याध्यक्ष , प्रफुल्ल जी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष , सुनिल जी तटकरे, आमदार धर्मरावबाबा आत्राम, रुपाली ताई चाकणकर, राजेंद्र जैन , नागपुर शहर अध्यक्ष , प्रशांत पवार इनका आभार व्यक्त किया है |