July 01, 2025

Join With Us


बच्चों की प्रस्तुतियों के साथ सात दिवसीय पाठशाला का समापन




नागपुर। एड अब्दुल अमानी कुरेशी। लर्न विथ फन लिटील स्टार कान्वेंट तथा संत कबीर स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए संयूक्त रूप से सात दिवसीय रंगमंच पाठशाला का समापन हुआ। इस पाठशाला में विद्यालय के बच्चों को प्राधानाचार्य आरती गोखले द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। भारत में स्वतंत्रता संग्राम के अंतर्गत स्वदेशी अभियान के आंदोलन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगराम जी हेड़ाऊ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

जगराम जी हेड़ाऊ ने बच्चों को आह्वान किया कि वह पढ़ाई के अलावा अन्य विधाओं से संबंधित कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया करें, जिससे वे अन्य बच्चों की अपेक्षा समाज में अलग दिखाई देंगे और उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। विद्यालय के बच्चों ने अपने अभिनय से ढेर सारी वाहवाही लूटी। लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। इस अवसर पर प्रकाश गोखले, तथा प्रकाश हेड़ाऊ शिक्षक, शिक्षिकाएं अभिभावक बच्चे उपस्थित रहे।।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE