May 11, 2025

Join With Us


विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बीच नही हुई सुलाह : एयरपोर्ट का वीडियो वायरल

वीडियो को देखकर कपल के फैंस कयास लगा रहे




नई दिल्ली। जसविंदर सिंह । अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो बीते दिनों काफी वायरल हुआ था । इस वीडियो को देखकर कपल के फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों के बीच में अनबन चल रही है । विराट कोहली पिछले हफ्ते अवनीत कौर की फोटो लाइक करने की वजह से चर्चा में बने हुए थे । एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक करने के बाद विराट ने एक स्टोरी शेयर कर लिखा था कि वो इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की https://www.instagram.com/reel/DJf9wimv1Eg/?igsh=MWFyeXAxZGI5ZTNleg==

इस बीच जब विराट-अनुष्का का वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक्ट्रेस अपने पति से नाराज नजर आईं, तो सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह के कयास लगाने लगे । लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए कयास लगा रहे थे कि अवनीत की फोटो लाइक करने के बाद से कपल के बीच शायद सबकुछ ठीक नही है ।

इन चर्चाओं के बीच अब कपल का एक और वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है । ये वीडियो एयरपोर्ट का है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों एक साथ दिख रहे हैं । कपल पैपराजी के सामने पोज देता है, लेकिन दोनों के बीच पहले जैसी केमिस्ट्री नहीं दिख रही है । वहीं, अनुष्का विराट को पीछे छोड़ आगे निकल जाती हैं । अब इस वीडियो के बाद फैंस एक बार फिर सोच रहे हैं कि क्या कपल में अबतक सुलह नहीं हुई है । एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है । एक्स पर शेयर करते हुए वो लिखते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई पहुंच चुके हैं, लगता है कुछ बड़ा होने वाला है । लेकिन हमें ऑफिशियल्स के बयान का इंतजार करना चाहिए ।

इससे पहले कपल का जो वीडियो वायरल हो रहा था उसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली गाड़ी से उतरते दिख रहे थे । क्रिकेटर ने निकल कर पत्नी के लिए हाथ बढ़ाया था, लेकिन अनुष्का ने उनके हाथ की तरफ ध्यान नहीं दिया और वो आगे निकल गईं । अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों के बीच कयास लगने लगी कि अनुष्का पति विराट से नाराज हैं । 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE