रीवा। समशेर सिंह गहरवार | नगर में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय रीवा द्वारा । म.प्र. राज्य सेवा आयोग परीक्षा 2022 की टापर एव डिप्टी कलेक्टर में चयनित कु. आयेशा अंसारी को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रीवा डा. एस. के त्रिपाठी ने कु. आयेशा अंसारी को बधाई देते हुये । उनके द्वारा किये गये संघर्ष एवं प्रयासों को अनुकरणीय बताया। उन्होनें कृषि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से उनसे प्रेरित होने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डा. ए. के. पाण्डेय ने कु. आयेशा को सम्मानित करते हुये उन्हें संघर्ष एवं लगान की अनुपम मिशाल के रूप में निरूपित किया। इस अवसर पर कु. आयेशा अंसारी ने अपने संघर्ष के जीवन एवं अर्थिक कठिनाईयों के बावजूद अपने उदेश्य एवं लक्ष्य पर अडिग रहने को अपनी सफलता का रहस्य बताया है।
कार्यक्रम का संचालन डा. संजय सिंह एवं आभार प्रदर्शन कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. बी. के. तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम के केन्द्र के वैज्ञानिक डा. सी.जे.सिंह, डा. राजेश सिंह, डा. अखिलेश पटेल, डा. के.एस. बघेल, श्री एम.के. मिश्रा, श्री संदीप कुमार शर्मा एवं डा. प्रदीप मिश्रा सहित लगभग पचास छात्र छात्राओं की उपस्थित रहे।