रीवा। समशेर सिंह गहरवार। बीआरसी कार्यालय रायपुर कर्चुलियान में अशासकीय विद्यालयों की कक्षा 5 एवं 8 की अंक सूची सत्र 2023 - 24 की आज तक वितरित नहीं हो पाई। आरोप है कि बीआरसीसी कार्यालय रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ बीएसी व कृष्ण कुमार तिवारी उनके द्वारा आज तक अशासकीय विद्यालय प्रधानाध्यापकों के कक्षा 5 व 8 की अंकसूची दी गई ? बताया गया है कि अगर छात्र व अभिभावक जाते हैं तो उन्हें धमका कर भगा दिया जाता है। कहते हैं कि रुपया लेकर आओ तभी अंक सूची मिल पाएगी? अगर ऐसा ही हाल शिक्षा विभाग में चलता रहेगा तो अंदाजा लगाया जा सकता है की शिक्षा का हालत क्या होगा? खास तौर पर यह हालात प्राइवेट संस्थानों के हैं, जो पहले तो फीस वसूली कर लेते हैं इसके बाद फिर हर तरह का गेम करते हैं। जिनके आगे पीछे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी , बीएससी सहित अन्य प्राइवेट संस्थानों के संचालकों के साथ वितरण में अंकसूची के लिए मनमानी कर रहे हैं । 
पता चला है कि अधिकारियों की इसी मनमानी के चलते अशासकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक परेशान रहते हैं। हालत है इस कदर हो चुके हैं कि ब्लाक शिक्षा अधिकारियों की घूंसखोरी के चलते अंकसूचियों का वितरण आज तक नहीं हो पाया? सवाल यह उठता है कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो छात्रों का भविष्य शैक्षणिक स्तर में कैसे सुरक्षित रह पाएगा ।
इस संबंध में अधिक अधिकृत जानकारी के लिए रीवा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा लाल गुप्ता, डीपीसी, बीआरसीसी को कई बार फोन लगाया गया लेकिन वह बहुत व्यस्त रहे बात नहीं हो सकी। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में किस तरह के शिक्षा के हालात चल रहे हैं ! उल्लेखनीय है कि वैसे भी जिले में शिक्षा विभाग की बागडोर राजनीतिक संरक्षण में एक प्रभार सौपा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक पहचान डीईओ की जो महत्वपूर्ण शिक्षा की जवाबदारी संभाल रहे हैं। उनके रहते क्या कोई न्याय का अंदाजा लगा सकता है।