January 13, 2025

Join With Us


आज का राशिफल : जानें मेष से लेकर मीन का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

13 जनवरी दिन सोमवार




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ पंडित विनोद जी | 13 जनवरी दिन सोमवार को आज चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। और इस पर शुभ संयोग यह है कि चंद्रमा पर बुध की सीधी दृष्टि बन रही है। ऐसे में आज आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र से चलते हुए चंद्रमा मिथुन, वृश्चिक एवं मकर सहित कई राशियों को लाभ दे रहे हैं।


मेष राशि - आज पौष मास की पूर्णिमा के दिन राशि से तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपको बड़े भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। वैसे आपके सितारे यह भी कह रहे हैं कि आप किसी पर भी बहुत भरोसा करने से बचें क्योंकि लोग मित्र बनकर आपको धोखा दे सकते हैं। जल्दबाजी में या किसी की सलाह पर कोई निवेश न करें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। अगर जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि - वृषभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह का पहला दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको नौकरी में अधिकारी की मदद से फायदा होगा और आपकी किसी समस्या का समाधान निकलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफल होंगे। आर्थिक मामलों में हाथ थोड़ा समेटकर चलें और अनावश्यक खर्च से बचें। लव लाइफ में आज प्रेमी से तालमेल बनाकर रखें, किसी बात से मतभेद होने की आशंका है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि वालों के पक्ष में दिख रहा है। वैसे काम का दबाव तो रहेगा लेकिन सफलता से मन आनंदित होगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन यह भी जरूरी है कि किसी की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिसके कारण परेशानी हो सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे अर्घ्य दें।

कर्क राशि - कर्क राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किया गया काम और व्यापार आपको लाभ दिला सकता है। आप आज अपनी योग्यता और बुद्धि से नौकरी में सफलता पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन आपका खर्चीला रहेगा, आपको घरेलू जरूरतों को लेकर धन खर्च करना होगा। धर्म कर्म के काम में भी आप धन खर्च करेंगे। आपको अपने बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जप करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि - सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने कारोबार व्यवसाय में लाभ और सम्मान मिलेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आप शाम के समय दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी मनोरंजन का आयोजन कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग घर या मकान बदलने के लिए प्रयास कर रहें उनको अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​कन्या राशि - कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। आपमें रचनात्मक भाव की वृद्धि होगी और आप हर स्थिति को कुशलता से संभाल पाएंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाने में सफल होंगे। बिजनेस करने वाले लोग आज अगर किसी भी तरह का जोखिम लेंगे तो इसमें नुकसान होने की आशंका रहेगी इसलिए जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करें। 

तुला राशि - तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज आर्थिक मामलों में बेहतर योजना बना सकते हैं। कोई पुरान लेनदेन भी आप चुकता कर सकते हैं। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारियों से आपको तारीफ भी मिलेगी। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। जो लोग रोजगार पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के लोगों को आज अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपकी किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपको पिता और घर के बड़ों से भी आज सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी रिश्तेदार से आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। बच्चों की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का समाधान होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में भी आप आज अच्छी कमाई कर पाएंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज किसी जरूरतमंद को अन्न का दान देना चाहिए।

धनु राशि - धनु राशि के लोगों को आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। यदि आपके जीवनसाथी के साथ आपका कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। आज किसी नये काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको आज मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपको दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और तिल का दान करना शुभ रहेगा।

मकर राशि - मकर राशि के जातकों के लिए आज लोहड़ी का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा और उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको वाद विवाद से बचना चाहिए नहीं रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आज मकर राशि के जातक किसी नए रिश्ते की भी शुरुआत कर सकते हैं। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनकी बात तय हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य का संयोग बन सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढेगी। आर्थिक पक्ष आपका सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ का अवसर लेकर आया है। आपको व्यापार में दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जनसमर्थन मिलेगा, जिसका उन्हें लाभ प्राप्त होग। जो लोग किराना और धर्म कर्म के काम से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आप आज सूर्य पुराण का पाठ करें।

मीन राशि - मीन राशि के लोगों को आज दिखावा करने से बचना चाहिए और लोगों को बढ़ चढ़कर कुछ भी बताने से बचना चाहिए नहीं तो लोग आपकी आलोचना करेंगे और मन ही मन ईर्ष्या भी करेंगे। छात्रों को और शिक्षा से जुड़े जातकों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी परेशानी बढ सकती है इसलिए सेहत की अनदेखी से बचें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को दूध मिश्रित जल अर्पित करें और अन्न दान भी करें।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE