January 07, 2025

Join With Us


SGPC : सिगलीकर बच्चों को पढ़ाई के शस्त्र विद्या भी

समाज के बच्चों को बाणी और बाणे में पूर्ण रहते हुए नशों से दूर रहने का आह्वान




श्री गंगानगर । न्यूज डेस्क। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की खुशी में शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्याम नगर स्थित सिगलीकर मोहल्ले में पांचवां शस्त्र सिखलाई कैंप शुरू किया गया।

कैंप की शुरुआत में धर्म प्रचार कमेटी राजस्थान के चेयरमैन तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा ने सिगलीकर समाज के समूह बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि सिगलीकर समाज सिख पंथ का बहुमूल्य हिस्सा है। मुगलकाल में जब गुरु साहिब ने धार्मिक आज़ादी व दबे कुचले देशवासियों के हक़ हकूक के लिए जंग का आगाज़ किया तो सिगलीकर समाज के ही बड़े बजुर्गों ने गुरु साहिब व उनकी फौज के लिए शस्त्र तैयार किये थे। जिससे गुरु साहिब ने बड़ी बड़ी जंगों में जीत प्राप्त की। आज उसी सिगलीकर समाज के नौजवानों को शस्त्र सिखलाई कैंप में देख पुरातन रवायत फिर सुरजीत होती प्रत्यक्ष नज़र आ रही है। 

  टिम्मा ने सिगलीकर समाज के बच्चों को बाणी और बाणे में पूर्ण रहते हुए नशों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एक स्वस्थ निरोगी काया के साथ शिक्षा भी जरूरी है शिक्षित व्यक्ति ही देश और समाज मे अपना अहम योगदान दे सकता है और इसी शिक्षा ग्रहण के लिए सिगलीकर समाज के बच्चे जिस भी स्कूल में पड़ते हैं उस बच्चे की पूरी फीस शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उसी स्कूल में भरी जाएगी। उसके लिए अभिवावकों को सिर्फ आय प्रमाणपत्र, जाती प्रमाणपत्र सहित सहित स्कूल का फीस चार्ट देना होगा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE