November 26, 2024

Join With Us


सस्ते दर पर जैविक खाद उपलब्ध : पारंपरिक विधि द्वारा बनाया

दीदीयों द्वारा पारंपरिक विधि से जैविक खाद बनाया




भिलाई । बलविंदर कौर । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 9 एस.एल.आर.एम.  सेंटर संचालित हो रहे है। सभी एस.एल.आर.एम. सेंटर में कार्य करने वाले स्वच्छता दीदीयों द्वारा पारंपरिक विधि से जैविक खाद बनाया जा रहा है। जो बहुत ही उपयोगी एवं गुणकारी है, कोई भी व्यक्ति उसको अपने किचन गार्डन, गमलो, खेतो एवं फार्म हाउस में उपयोग के लिए खरीद सकते है।
         

 यह खाद सस्ते दर पर उपलब्ध है, इसी खाद को मार्केट में जब हम खरीदते है। 15 से 20 रूपये मिलता है, 1 किलो का पैकेट 10 रूपये पर उपलब्ध है। थोक में लेने पर 25 किलो की बोरी 5 रूपये पर उपलब्ध है और अधिक लेने पर आवश्यकतानुसार और सस्ता हो जाएगा। रसायनिक खाद मिटटी, फसल एवं स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। इस खाद से सब्जी, भाजी उगाने पर पुराने समय के जैसे गुणकारी सेहतमंद स्वाद मिलते है। कार्यालयीन अवधि में निगम के एस.एल.आर.एम.  सेंटर काम करने वाली स्वच्छता दीदी मधु जोशी मोबाईल नम्बर 9589791766 एवं एम सिंह समूह 9522915105 से संपर्क कर सकते है। जैविक खाद्य बिक्री से बिक्री जो राशि मिलती है उसको वहा का काम करने वाली स्वच्छता दीदीयो में के बीच में बांट दिया जाता है। जिससे उनके परिवार का जीविकापार्जन होता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE