September 22, 2024

Join With Us


22 सितंबर को इंटरनेशनल डॉटर्स डे सेलिब्रेट : जानें कैसे बनाएं डीप कनेक्‍शन

संपूर्ण विकास और खुशहाल जीवन के लिए बेहद जरूरी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | बेटियां अपनी मां ही नहीं, पापा के साथ भी इमोशनल और मेंटल सपोर्ट की अपेक्षाएं रखती हैं | ये अपेक्षाएं केवल तोहफे तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि इसका कनेक्‍शन उनके इमोशनल और मेंटल ग्रोथ से भी जुड़ा होता है | यह उनके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने और जीवन के प्रति पॉजिटिव सोच रखने में भी काफी मदद करता है | आज यानी 22 सितंबर को इंटरनेशनल डॉटर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है | इस दिन लोग बेटियों के प्रति प्‍यार और सम्‍मान दर्शाते हैं | 

हालांकि अगर आप अपनी बड़ी होती बेटियों के साथ स्‍पेशल बॉडिंग नहीं बना पा रहे और एहसास हो रहा है कि आपके बीच का रिश्‍ता कुछ ज्‍यादा ही फॉर्मल होता जा रहा है, तो पहले जान लें कि हर लड़की अपने माता-पिता से क्‍या उम्‍मीद रखती है | अगर आप उनके साथ एक मजबूत और अच्छा रिश्ता बनाना चाहते हैं तो बता दें कि आपका ये प्रयास उनके संपूर्ण विकास और खुशहाल जीवन के लिए बेहद जरूरी है | 

यहां हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनसे आप अपनी बेटी के साथ अच्छा और गहरा संबंध बना सकते हैं | 

प्यार और अपनापन : बेटियां अपने माता-पिता से बिना शर्त प्यार और अपनापन चाहती हैं | वे चाहती हैं कि उनके पेरेंट्स उन्हें वैसे ही स्वीकार करें जैसी वे हैं | मसलन, अगर पढ़ाई में अच्‍छी नहीं है तो भी उसे प्‍यार दें, अगर वह इंट्रोवर्ट है तो भी बिना शिकायत उसका साथ दें | 

समझें और सहानुभूति रखें : बेटियां चाहती हैं कि माता-पिता उनकी भावनाओं को समझें और विचारों को लेकर जजमेंटल न बनें | उन्हें सहानुभूति के साथ सुनें और बिना आलोचना किए उनकी समस्याओं और चिंताओं को समझने का प्रयास करें | 

साथ समय बिताएं : अपने बिजी शिफ्ट में समय निकालें और अपनी बेटी के साथ अच्‍छा वक्‍त गुजारें | उसकी पसंद के कामों में हिस्सा लें, साथ खेलें, शॉपिंग करें, पढ़ाई या क्रिएटिव एक्टिविटीज करें | इससे आपके साथ गहरा जुड़ाव महसूस होगा |  इन बातों को अपनाकर आप बेटियों के साथ मजबूत संबंध बना सकते हैं, जो उन्हें इमोशनल सिक्‍योर महसूस कराता है और आत्मनिर्भरता प्रदान करता है | 

प्रोत्साहन और सराहना दें : बेटियां चाहती हैं कि उनके माता-पिता उनकी छोटी-बड़ी उपलब्धियों को सराहें और उन्हें मोटिवेट करें | उनके अचीवमेंट पर खुश रहें | यह उनके आत्मसम्मान को बढ़ाता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है |

विश्वास करें: हर बेटी चाहती है कि उसके माता-पिता उन पर भरोसा करें. उन्हें फैसले लेने की स्वतंत्रता दें. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे खुद को अधिक जिम्मेदार महसूस करने लगती हैं. उन्‍हें अपना करियर और परिवार चुनने की आजादी दें | 

ओपन टॉक करें: बेटी के साथ हमेशा खुला और ईमानदार रिश्‍ता रखें. उसे ऐसा महसूस कराएं कि वह किसी भी समस्या या विचार को आपसे पास बता सकती है. इससे आपके बीच विश्वास बढ़ेगा और बेटी परेशानियों  मैंटल स्टर्टेस से दूर रहेगी |  






Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE