नागपुर | एड.अब्दुल अमानी कुरेशी | हिन्दी माता परिवार भारत अंतर्राष्ट्रीय विश्व ज्योति संस्था की ओर से शिक्षकों , समाजसेवीयो पत्रकारो तथा कवि - शायरो को सम्मानित किया जाएगा। संस्थापक डाक्टर परमानंद शुक्ल के संयोजन में हिंदी सेवीयो का सत्कार व कविसम्मेलन का आयोजन किया गया है । जीबीएम एम हायस्कुल एंड ज्यूनियर कालेज में दोपहर 1.00 बजे शुरू किया जाएगा। मंच संचालन एड इब्राहीम बख्श आजाद करेंगे आमंत्रित अतिथियों में भाई अबुल हसन ,तथा त्रिवेदी करूण , प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। आमंत्रित शायर कवियों में तथा हिंदी शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मानित किया जाएगा। 
एस आर फुटाणे , एम एस कुरैशी , एस तराले डॉक्टर अनीस बेग ,एस एस गडबोरीकर , शगुफ्ता नियाजी ,शमीम जकरीया ,विजया अनिल कडू , विजय सठी , सुरेंद राठी , संजय अग्रवाल , दिपक सुखवाणी , कलाम खान, अबुल हसन , अरविंद जैस्वाल , लाला सांगाणी , मोहसीन आफताब केलापुरी , मुरली लाहोटी , कविता अमिताभ बैस , नरेंद्र गंधारे "एकांत ,अब्दुल कदीर बख्श , मोहसीन मलनस मुर्शिद , डाक्टर रवि भालशंकर ,आमिश आरिफ काजी , शांतीलाल कोचर गोल्डी वजीर कामील , हरिशंकर जोशी , प्रा आरीफ काजी" जोश , प्रा.मजीद वेग मुगल "शहज़ाद" , गोपाल व्यास सागर , डाक्टर अनवर सिद्दीकी , इमरान राही , एडवोकेट असद खान उपस्थित रहेंगे ।
आयोजक एड.अब्दुल अमानी कुरेशी ने यह जानकारी दी।