मुंबई । न्यूज डेस्क । लड़कियां शादीशुदा पुरुष के साथ बिना किसी रिश्ते में बंधे हुए एंज्वाय करना चाहती हैं , इसलिए उन्हें शादीशुदा मर्द पसंद आते हैं।
जब किसी महिला का शादीशुदा पुरूष के साथ अफेयर चलता है तो वो इस रिश्ते को लेकर बिल्कुल सीरियस नहीं रहती है। खासतौर पर मेट्रो सिटी में रहने वाली महिलाएं यह कभी नहीं चाहती हैं कि उनकी लव लाइफ में किसी दूसरे का खराब अनुभव शामिल हो। इसलिए वो इस रिश्ते को गंभीरता से नहीं लेती हैं। 
डॉक्टर कहते हैं कि आजकल की लड़कियां अपने करियर और पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करती हैं। उनकी जिंदगी में किस चीज का महत्व ज्यादा है वे इसे अच्छे से समझती हैं इस तरह की रिलेशनशिप उनके लिए मायने नहीं रखती है।
वे कहते हैं कि महिलाएं सिंगल पुरुष के साथ डेट नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है और इससे रिलेशनशिप बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है। इसलिए महिलाएं शादीशुदा पुरुष के साथ बिना किसी रिश्ते के बंधन के एंज्वाय करती हैं।
अगर कोई महिला शादीशुदा पुरुष के साथ डेट कर रही है तो उसे परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। शादीशुदा होने की वजह से वह सिंगल पुरुष की तुलना में महिलाओं को काफी अच्छी तरह से समझता है और उसका फायदा भी उठा सकता है। जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल सोशल साइकोलॉजी 1 में प्रकाशित मेल पोचिंग नाम की एक स्टडी के अनुसार सिंगल महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के पीछे ज्यादा भागती हैं।
डॉ. मेशराम कहते हैं कि ज्यादातर महिलाएं पुरुषों को नोटिस करती रहती हैं कि वे सार्वजनिक जगहों पर अपने पत्नियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। वे अपनी पत्नी का कितना ख्याल रखते हैं या उनके विचार आपस में कितने मिलते हैं। इससे उन्हें दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में अच्छे से पता चल जाता है और यह देखकर उनके दिमाग में एक आदर्श पति की छवि भी बनने लगती है।
शादीशुदा पुरुषों की लाइफ अच्छे तरह सेटल्ड होती है। उनके पास जॉब के साथ अपना घर होता है और वे सिंगल पुरुष की तुलना में आर्थिक रूप से मजबूत भी होते हैं। महिलाएं ज्यादातर उन लोगों की ओर आकर्षित होती हैं जो उनकी जरूरतें पूरी कर सकें। शादीशुदा पुरुष किसी दूसरी महिला के साथ सार्वजनिक नहीं दिखना चाहते इसलिए महिला भी उनके साथ एडजस्ट करने की कोशिश करती है।
शादीशुदा पुरुषों को हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि उसे किसी महिला के साथ उसके दोस्त या घरवाले देख न लें। इसलिए वे हमेशा ऐसी जगह खोजते हैं जहां उन दोनों के अलावा कोई न हो। इससे महिला शादीशुदा आदमी पर ज्यादा भरोसा करने लगती है और धीरे-धीरे ज्यादा करीब आ जाती है।
शादीशुदा पुरुष की तरफ आकर्षित होने का मतलब यह भी हो सकता है कि महिला को अपने पिता से जुड़ाव ज्यादा रहा हो। पिता के करीब होने के कारण कई महिलाएं मनोवैज्ञानिक समस्याओं से नहीं गुजरती हैं। इसलिए वह महिला अपने पिता के ही नेचर जैसे आदमी के साथ डेट करना चाहती है। क्योंकि वह ऐसे आदमी से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पाती है और उसे कोई समस्या भी नहीं होती। कभी कभी महिलाएं अपने उम्र से ज्यादा दिखने वाले टीचर या किसी कर्मचारी के भी प्यार में पड़ जाती हैं। आमतौर पर वे ऐसे पुरुषों द्वारा डॉमिनेट किये जाने का लुत्फ भी उठाती हैं ।