August 24, 2024

Join With Us


समाज के बाकी लोगों से अलग : पहले लिव इन में रहेगा कपल..फिर घर वाले कराते हैं शादी

लोग अपने एक पुराने रीति-रिवाज के हिसाब से करते हैं शादी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत में विविधताएं इतनी हैं कि गिनती नहीं | लोग न सिर्फ अपने समाज के बारे में जानते हैं बल्कि दूसरे समाजों के बारे में भी सुनते हैं | देश में एक ऐसा इलाका भी है जहां लोग शादी से पहले साथ रहना पसंद करते हैं और फिर शादी करते हैं | ये इलाका आमतौर पर आदिवासी समुदाय का है | यहां के लोग अपने एक पुराने रीति-रिवाज के हिसाब से शादी करते हैं | उनके लिए शादी से पहले साथ रहना आम बात है | 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में रहने वाली मुरिया या मुड़िया जनजाति में एक बहुत पुरानी परंपरा है | इस परंपरा के मुताबिक, लड़का और लड़की शादी से पहले एक-दूसरे को जानने के लिए साथ रहते हैं | उनके परिवार और समाज इस रिश्ते में उनकी मदद करते हैं | उनके लिए एक अलग घर भी बनाया जाता है जिसे घोटुल कहा जाता है | 

कुछ दिनों तक लड़का और लड़की घोटुल में साथ रहते हैं | घोटुल एक बड़ा सा आंगन वाला घर होता है, जिसे बांस और मिट्टी से बनाया जाता है | छत्तीसगढ़ के बस्तर और आसपास के इलाकों में रहने वाली मुरिया या माड़िया जनजाति के लोग इस परंपरा को मानते हैं | इस दौरान लड़का और लड़की एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करते हैं | 

कुछ समय साथ रहने के बाद, लड़का और लड़की एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुनते हैं | घोटुल में रहने वाले लड़कों को चेलिक और लड़कियों को मोटियारी कहा जाता है | यह परंपरा आज भी इस जनजाति में जारी है और लोग एक-दूसरे को इसे मानने के लिए प्रोत्साहित करते हैं | 

घोटुल में कुछ समय बिताने के बाद, चेलिक और मोटियारी एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुन लेते हैं और उनके परिवार वाले भी इसमें सहयोग करते हैं | हालांकि अब तो वैसे भी ये चलन सब जगह हो गया है और पार्टनर बनने से पहले कपल एक दूसरे को अच्छे से समझबूझकर शादी करते हैं | 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE