June 19, 2024

Join With Us


मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल मऊगंज में स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ - कलेक्टर अजय श्रीवास्तव

बड़े से बड़े कम्पटीशन में इन्हीं सब विषयों से प्रश्न पूछे




मऊगंज । न्यूज डेस्क। मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने स्कूल चले अभियान का मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल मऊगंज में कार्यक्रम का शुभारंभ किया उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कलेक्टर मऊगंज ने कहा कि छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें। छात्र अपने शिक्षकों से प्रश्न जरूर पूछे जिससे उनका ज्ञान बढ़ेगा वहीं उन्होंने कहा कि कक्षा आठवीं से लेकर हायर स्तर तक की जो भी शिक्षाएं छात्र ग्रहण करते हैं बड़े से बड़े कम्पटीशन में इन्हीं सब विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए मन लगाकर पढ़ें।

विदित हो कि पूरे मध्य प्रदेश में 18 जून से स्कूल चले हम अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया कलेक्टर ने बच्चों को जल बचाने, वृक्ष लगाने और पढ़ाई को अच्छे ढंग से जीवन में आत्मसात करने की सलाह दी कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह,विकासखंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा,बीआरसीसी शिवकुमार रजक, बीएसी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा , धर्मेंद्र पांडेय ब्लाक क्रीड़ाधिकारी, राजेश तिवारी दीपक मिश्रा रितेश मिश्रा विकास पांडेय विवेक द्विवेदी सुमन पाठक आशा चौधरी शीतला प्रसाद गुप्ता सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र एवं अभिवावक उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE