अबागढ़ चौकी | केजन साहू | नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला के दसवी को परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा दसवी में इस वर्श नगर के अंग्रेजी माध्यम शाला अंबागढ चौकी में कुमारी स्मृति मानिकपुरी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने शाला एवं अंग्रेजी माध्यम की शालाओ के दसवी बोर्ड के परिणामो में प्रथम स्थान पर रही।
बचपन से मेघावी स्मृति नगर पंचायत की पार्षद सविता मानिकपुरी एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की सुपुत्री है। स्मृति आगे चलकर एक प्रशासनीक अधिकारी के रूप मे देश की सेवा करना चाहती है।