नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | 'पत्रकार को बिल्कुल निष्पक्ष होना चाहिए और पत्रकार को निष्पक्ष तरीके से पत्रकारिता करनी चाहिए जिससे समाज को सही दिशा मिल सके।' उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार माहसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे बेल्थरा रोड में संगठन के परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि से बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा की निष्पक्ष पत्रकारता ही पत्रकार की सबसे बड़ी ताकत होती है।
आयोजन को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिला प्रभारी अरविन्द कुमार यादव ने कहा कि हमारे लिए पत्रकार हित सर्वोपरि है। जिला संयोजक अब्दुलस्समद ने संगठन की बैठक प्रति माह करने को कहा। तहसील अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ ने सभी को एकजुट रहने को कहा। महासचिव अशोक जायसवाल ने संगठन के विस्तार पर बल दिया।
आयोजन में शीला देवी, निशा सिंह, विष्णु कुमार, शिवशंकर मौर्या, शब्बीर अहमद, ओमप्रकाश सिंह, जवाहरलाल गुप्ता, वागीश पाण्डेय, राममिलन यादव, उमेश कुमार उर्फ संजीव कुमार के साथ दर्जनों संख्या में मौजूद रहे।