मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी | केजन साहू | कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी सफल छात्र एवं छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने सफल विद्यार्थियों एवं जिले के टॉपर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का गौरव बढ़ा है। जिले में टॉपर विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनकी सफलता से सभी जिलेवासी गौरवान्वित हुए हैं।
शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षकों, जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन एवं प्रयास, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन के चलते नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सफलता के शिखर को प्राप्त किया है। कलेक्टर ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ने अपना संपूर्ण योगदान दिया है। जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अग्रसर रहेगा। इसके लिए शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पूर्व वर्षों की तुलना में उत्कृष्ट रहा है। उल्लेखनीय है कि कक्षा दसवीं में मोहला 94.75%, मानपुर 93.08%, अंबागढ़ चौकी 91.34% एवं पूरे जिले का 92.75% प्रतिशत रहा है। वही कक्षा 12वीं में मोहला 94.77%, मानपुर 92.50%, अंबागढ़ चौकी 92.64% तथा जिले का 93.22% रहा। बहुत से स्कूलों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत आया है। वहीं पूर्व वर्षों की तुलना में जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी हुई है। जिले के 10 वी में कुल 1321 व 12 में 1042 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में जगह बनाये है।
जिले में कक्षा 10 वीं में टॉपर विद्यार्थियों में तेजेश्वी सिन्हा 93.50%, कु.नुपूर सोनी 93.17%, कु. विनिता पिस्दा 93.17%, कु. मोनालिका 92.67%, दीपक कुमार 92.50%, ध्रुव कुमार साहू 91.83%,कु.पमिता 91.83%,कु. स्नेहा 91.83%, कु. पायल साहू 91.50%, कु. रिघिया मंडावी 91.17%, कु. किरण 91.00%, कु. रितिका 90.67%, कु.रसीका कवंर 90.16% शामिल है। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में टॉपर विद्यार्थी में कु. वैजन्ति 92.20%, कु. आराधना निषाद 92.20%, कु. राधिका 91.20%, कु. लोमेश्वरी 91.00%, झामेश पटवा 90.20%, कु. कुमेश्वरी 88.00%, कु. आसमा बानो 87.20%, कु. मधु 87.20%, दुष्यंत कुमार 87.00%, कु. लीशा श्रीवास 85.80%, धीरज निषाद 85.80%, कु. श्रुति गुप्ता 85.60%, पूनम 85.60%, विवेक कुंभकार 85.40%, कु. श्रद्धा सिंधराम 85.40%, कु. नेहा 84.40%, कु. रूबी 83.80%, कु. टिवंकल देवांगन 83.80% शामिल है।