March 10, 2024

Join With Us


उप मुख्यमंत्री ने 22.87 करोड़ के भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

रीवा शीघ्र ही शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा




 रीवा | न्यूज डेस्क | 09 मार्च 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय परिसर में वाणिज्य संकाय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस भवन की लागत 22 करोड़ 87 लाख रुपए है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है।

रीवा शीघ्र ही शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा का केन्द्र है। नए भवन के निर्माण से वाणिज्य संकाय का विस्तार होगा। यहाँ कई नए व्यावसायिक पाठ¬क्रम संचालित हो सकेंगे। समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ अर्पिता अवस्थी ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE