March 09, 2024

Join With Us


छात्रावास में आयोजित किया गया नेवता भोज : छात्राओं के साथ पुलिस अधीक्षक व अधिकारियों ने किया भोजन




मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू । 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे) के निर्देशन में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास मोहला में अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान व नेवता भोज का आयोजन किया गया, जागरूकता कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व महाशिवरात्रि के शुभकामनाएं छात्राओं एवँ महिला अधिकारी कर्मचारियों को दी गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भापुसे), अनुभागिय अधिकारी अंबागढ़ चौकी श्रीअर्जुन कुर्रे, उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) श्री ताजेश्वर दीवान, रक्षित निरीक्षक भुवनेश्वर कश्यप द्वारा, अभिव्यक्ति ऐप इंस्टाल कर सरलता पूर्वक उपयोग कर अपनी समस्याओं के समाधान कैसे पाएं तथा अभिव्यक्ति ऐप के सुविधाओं व लाभ के सम्बंध में विस्तार से बताया गया।

साथ ही महिला अधिकार, कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, गुड टच बैड टच, सायबर अपराध तथा शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता के विषय मे विस्तार से चर्चा कर छात्राओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर व शंका समाधान किया गया। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में छात्राओं को जानकारी दिया गया एवं अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम में नेवता भोज का आयोजन किया ।

उक्त कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक सरस्वती कलामे,श्रद्धा देशमुख एवं जनप्रतिनिधि रेणुका टाडिँया, नम्रता सिंह, संगीता मिश्रा, लता साहू, योगेश्वरी साहू, नगीना साहू, तुलसी साहू, हेमा साहू, एवं महिला प्रकोष्ठ, आईयुसीडब्ल्यु व थाना मोहला स्टॉप व छात्रावास के छात्राएं उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE