March 05, 2024

Join With Us


पर्यावरण शिक्षा पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत जीवन शैली कार्यशाला का आयोजन किया




 रीवा | न्यूज डेस्क | 05 मार्च 2024. बालभवन रीवा में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत जीवन शैली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संबंध में सहायक संचालक जीवेन्द्र सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पर्यावरण शिक्षा, जागरूकता, अनुसंधान एवं कौशल विकास योजना के तहत जीवन शैली कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को बताया गया कि हमें किसी भी स्थिति में पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचाना चाहिए। अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए जिससे हमारे आसपास के चारों ओर का वातावरण संतुलित बना रहे। अपने जीवन में ऐसी आदतें विकसित करना चाहिए जिससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव न पड़े। आज विभिन्न कारणों से हमारा पर्यावरण दूषित होता जा रहा है जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यशाला में बच्चों द्वारा पर्यावरण जागरूकता के प्रति अपने विचार व्यक्त किए गए। इस दौरान डॉ अंजू उपाध्याय, वर्षा गुप्ता, रामाश्रय पटेल एवं बच्चे उपस्थित रहे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE