नागपुर | ऐडवोकेट अब्दुल अमानी कुरैशी | इंडो-पाक शायर सरजीत कुमार "दानीश" का आज सुबह जबलपुर में हदयघात से निधन हो गया, वे 79 वर्ष के थे, विगत दो वर्ष पूर्व हिगनघाट से जबलपुर परिवार सहित वे रहने चले गये।
गैरउर्दु-भाषी होने पर भी मुशायरो के मंचों पर छा जाते थे उनकी रचनाओं पर भरपुर दाद मिलती थी ,
कव्वाली प्रोग्राम में जानीबाबू अजीजनाजा, हनीफ आगरेवाले,मजीदशोला,शमीम नईम,नुरजॅहा, सईद फरीद आदी कव्वालोने दानीश हिगनघाटी की रचनाएं खुब पढ़ी।
अल अजीज एज्युकेशन एण्ड सोशल वेलफेयर मल्टीपरपज सोसायटी की ओर एनबीए कार्यलय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया था इसमे उपस्थित विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारियों ने " दानिश हिगनघाटी" को खिराजे अकीदत पेश की।
संस्थापक सचिव अब्दुलअमानी कुरैशी ,मनोहरलाल आहुजा, अमजदखान, राशीद काजी,ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।