February 28, 2024

Join With Us


उत्तम मेमोरियल कॉलेज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

कलेक्टर महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ समारोह




रायगढ़ | न्यूज डेस्क | उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ ने रायगढ़ अंचल के शिक्षा जगत के इतिहास में एक नया इतिहास रच दिया 

" विज्ञान विषय अंतर्गत "इमर्जिंग ट्रेंड्स इन बेसिक साइंसेज , फिजिकल ,केमिकल बायोलॉजिकल एंड एनवायरमेंटल साइंसेज"(IC-ETBSPCBES) 26 फरवरी से 27 फरवरी तक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में आज द्वितीय दिवस को मुख्य अतिथि श्री कार्तिकेय गोयल, सम्माननीय कलेक्टर एवं जिलाधीश, जिला रायगढ़ , विशिष्ट अतिथि डॉ. राम प्रकाश चीफ एडिटर ,इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ फार्मोकोलॉजी एंड बायोलॉजिकल साइंसेज, जलगांव,  डॉ. डब्ल्यू. बी.गुरनुले प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ़ केमिस्ट्री, कमला नेहरू महाविद्यालय नागपुर,  डॉ. विष्णु नारायण मिश्रा, विभागाध्यक्ष , डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स, इंदिरा गांधी नेशनल ट्राईबल युनिवर्सिटी , अमरकंटक, मध्यप्रदेश, डॉ. ममता कड़ावाला, डायरेक्टर बी.एम. कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी , गुड़गांव, डॉ. ज्योति आर्या, विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ़ जूलॉजी, वैदिक पी.जी. कॉलेज जयपुर, डॉ. सतेंद्र कुमार निराला, सहायक प्राध्यापक, डिपार्मेंट आफ रूरल टेक्नोलॉजी, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर, डॉ. भास्कर शर्मा सहायक प्राध्यापक ,डिपार्टमेंट ऑफ़ केमिस्ट्री ,गुरु घासीदास विश्वविद्यालय,कोनी, बिलासपुर, डॉ. रमेश कुमार तंबोली,सहायक प्राध्यापक किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ , श्री गौतम चौधरी चेयरमैन, उत्तम मेमोरियल कॉलेज, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी एवं श्री संतोष चौधरी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में समापन समारोह संपन्न हुआ l

द्वितीय दिवस में समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के चेयरमैन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी एवं श्री संतोष चौधरी, प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह , सुश्री नम्रता जलक्षत्री, श्री अंबुज प्रकाश माहथा तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ , शाल एवं नारियल भेंट करते हुए स्वागत किया गया l समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री कार्तिकेय गोयल, कलेक्टर एवं जिलाधीश , महोदय जी ने अपने उद्बोधन में  छात्रों को संबोधित करते कहा कि मुझे छात्रों के बीच पहुंचना बहुत अच्छा लगता है , छात्र देश के उन्नति के लिए बहुत उपयोगी हैं युवाओं का सफल होना अनिवार्य है तभी देश वर्ल्ड पावर बन सकेगा l

हम किसी को रोक नहीं सकते लेकिन अपने को आगे बढ़ा सकते हैं। तथा आगे उन्होंने कहा कि समय बहुत कीमती है व्यर्थ मत गंवाओ, बल्कि समय का सदुपयोग करो एवं कठिन मेहनत करके सफल हो तथा अपने माता पिता के सपनों को साकार करो l संगोष्ठी में उपस्थित विषय विशषज्ञों को रायगढ़ जिले के छात्र छात्राओं को रिसर्च एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने हेतु आग्रह किया l तथा अंत में सफल आयोजन हेतु बधाई दिया l मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद दिया |


श्री गौतम चौधरी ,चेयरमैन, उत्तम मेमोरियल कॉलेज जी ने संगोष्ठी में उपस्थित समस्त अतिथिओं , शिक्षाविदों, रिसर्च स्कॉलर, महाविद्यालय के समस्त सदस्यों, छात्र छात्राओं, एन.एस.एस. एवं रेडक्रॉस यूनिट की टीम को सहयोग करने एवं संगोष्ठी को सफल बनाने में अपना योगदान देने हेतु धन्यवाद् ज्ञापित किया l  वैलिडिक्ट्री सेशन में डॉ. डब्ल्यू. बी. गुर्नुले, जी ने सभा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन हेतु बधाई दिया एवं महाविद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दिया l

डॉ. रामप्रकाश अग्रवाल जी ने दो दिवस के प्रतिवेदन की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि उत्तम मेमोरियल कॉलेज का प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा l

प्रबंधन का इस प्रकार के सफल आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं तथा आगे उन्होंने कहा कि इस संगोष्ठी में 4 देशों मुख्य स्पीकर , 8 1 राज्यों के विषय विशेषज्ञों ने सहभागिता दिया, इस संगोष्ठी में 200 से अधिक पेपर की प्रस्तुति दिया गया जिसमें 99 ऑफलाईन प्रस्तुति थी  एवं 467 रजिस्ट्रेशन हुए थे जो संगोष्ठी की सफलता को चरितार्थ करता है  अतः में उत्तम मेमोरियल कॉलेज प्रबंधन को सफल आयोजन की बधाई देता हूं l द्वितीय दिवस के  प्रथम तथा द्वितीय तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ विषय विशेषज्ञ डॉ. सतेंद्र कुमार निराला, सहायक प्राध्यापक, डिपार्टमेंट ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय,कोनी, बिलासपुर,के रूप में डॉ. डब्ल्यू. बी. गुरनुले, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ़ केमिस्ट्री, कमला नेहरू महाविद्यालय नागपुर, तथा डॉ. शमा अफरोज बैग ,डिपार्टमेंट ऑफ़ माइक्रोबायोलॉजी भिलाई, डॉ. रमेश कुमार तंबोली, सहायक प्राध्यापक जूलॉजी, किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़, डॉ. धनेश सिंह, सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़, की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ l कार्यक्रम के अंत में रिसोर्स पर्सन, रिसर्च स्कॉलर/पेपर प्रेजेंटर, प्रतिभागी सदस्यों को सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया lकार्यक्रम में संयोजक  श्रीमती वर्षा जायसवाल ,सहायक प्राध्यापक डिपार्टमेंट ऑफ कैमिस्ट्री, सह संयोजक श्री गोपाल श्रीवास सहायक प्राध्यापक डिपार्टमेंट ऑफ आई.टी. सहित महाविद्यालय के समस्त सदस्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेडक्रॉस यूनिट के स्वयंसेवकों सहित छात्र छात्राओं  ने संगोष्ठी को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया l



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE