February 24, 2024

Join With Us


कौड़ीकसा प्राथमिक शाला में किया गया जिले का पहला न्योता भोज

विद्यालयों में जन समुदाय के अपनेपन एवं सहयोग को बढ़ावा देने शासन ने शुरू किया न्योता भोज





मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत शासन द्वारा स्कूलों में जन समुदाय के अपनेपन को बढ़ावा देने के लिए न्योता भोजन कार्यक्रम लागू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम कौड़ीकसा के तरियापारा प्राथमिक शाला में 21ता को जिले का पहला न्योता भोज कराया गया जिसमे खीर पूड़ी दाल चावल सब्जी पापड़ सलाद परोसा गया। 

इस संस्था की शिक्षिका श्रीमती सरोज साहू द्वारा अपने पुत्र श्रेयांश साहू के जन्मदिवस के अवसर पर शाला के बच्चो तथा पालकों के लिए न्योता भोजन का आयोजन रखा गया। साथ ही शाला में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे गणित एवं भाषा संबंधित रोचक गतिविधियां कराई गई। इस कार्यक्रम के तहत आदिवासी  बाहुल्य क्षेत्र की माताएं शाला से जुड़ रही है जिससे शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार आ रहा है।

उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राये एसएमसी सदस्य ममता तारम, अनिता पटेल, पुष्पा चुरेंद्र ,खेमीन लेडिया, राधिका तारम ,अनिता चुरेंद्र, चंद्रिका आदि के साथ साथ प्राथमिक शाला कि शिक्षिका सुचित्रा सोनी एवं सरोज साहू मुख्य रूप से शामिल हुए।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE