February 05, 2024

Join With Us


रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा रोटरी टैलेंट सर्च का आयोजन

सभी छात्र, छात्राओं, प्राचार्यो एवं प्रायोजकों का होगा सम्मान





जगदलपुर। न्यूज डेस्क । रोटरी क्लब जगदलपुर शिक्षा के क्षेत्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंतर्राज्यीय रोटरी टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन कर रहा हैं दो चरणों में होने वाले इस आयोजन के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ एवं समीपवर्ती ओडीशा के 11 जिलों के 120 शालाओं के लगभग 9000 छात्र छात्राये शामिल हुए , इस आयोजन को दो वर्ग में कक्षा पांचवी से सातवीं तक एवं आठवी से दसवीं तक रखा गया ।

प्रथम चरण में परीक्षा शाला स्तर पर करने के बाद चयनित छात्र छात्राओं को दूसरे चरण में जगदलपुर में दिनांक 4 फरवरी , रविवार को निर्धारित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में सुबह 10 बजे आ कर दुसरे चरण की परीक्षा देनी होगी ।इस आयोजन का उद्घाटन जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू द्वारा किया जाएगा । दूसरे चरण की परीक्षा पूर्व तय मानक अनुसार सुबह 11बजे से 12 बजे के मध्य कराया जायेगा। जिसमे सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा हेतु सभी उपयोगी सामान स्वयं का लाना होगा। दोपहर 12 .30 बजे से 3.30 बजे तक पहले चरण की परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विधायक माननीय विनायक गोयल जी के मुख्य आतिथ्य में होगा।

इसके पश्चात दोपहर 3.30 बजे से दूसरे चरण की परीक्षा के परिणाम आ जाने पर दोनों वर्ग के सर्वप्रथम तीन बेस्ट छात्रों को नगद राशि , प्रमाण पत्र मेडल एवं शील्ड से क्लब द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर बच्चों को मोटिवेट करने एवं चयनित बच्चो को पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु अतिथि के रुप मे आईजी सर , कलेक्टर महोदय , एसपी सर एवं बस्तर विश्विद्यालय के कुलपति महोदय विशेष रूप से उपस्थित रहेगे। साथ ही साथ सभी चयनित प्रतियोगियों को आगे क्लब के द्वारा करियर उपयोगी प्रारंभिक सलाह मेगा ब्रेन टेक के द्वारा दि जाएगी, कार्यक्रम के अंत में उपस्थिति छात्र छात्राओं,प्राचार्य एवं प्रायोजको को भी क्लब द्वारा सम्मानित किया जायेगा 

 रोटरी द्वारा आयोजित इस निःशुल्क कार्यक्रम के आयोजन से सभी छात्र छात्राओं में हर्ष है पुरे संभाग में रोटरी के इस आयोजन की सराहना की है संस्था अध्यक्ष दिनेश कागोत,सचिव मनोज थॉमस,उपाध्यक्ष विवेक सोनी, कार्यक्रम चेयरमैन अमित कुमार जैन विवेक जैन ने इस आयोजन में सहयोग देने हेतु सभी प्रयोजको के प्रति आभार व्यक्त किया एवं प्रथम चरण की परीक्षा में चयनित छात्र छात्राओं को जगदलपुर में होने वाले दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंने हेतु निविदेन किया है उक्त जानकारी क्लब पीआरओ संग्राम सिंह राणा ने दी।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE