December 23, 2023

Join With Us


शासकीय उच्चतर माद्यमिक विद्यालय माहुद मचांदुर मे वार्षिकोत्सव व पदक वितरण समारोह का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में अलग अलग जिले से अतिथि गणों में वरिष्ठ शिक्षाविदों का हुआ आगमन




मोहला मानपुर अं.चौकी । केजन साहू। जिले के ग्राम माहुद मचांदुर के शासकीय उच्चतर माद्यमिक विद्यालय मे वार्षिकोत्सव व पदक वितरण समारोह का आयोजन शिक्षको व ग्रामीणों के मार्गदर्शन मे बच्चो द्वारा तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बेहद ही उम्दा और उत्कृष्ट रहा। कार्यक्रम मे बच्चों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य सहित सामाजिक जागरूकता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम मे पधारे मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती खिलेश्वरी साहु (समाजसेवी)

प्रदेश उपाध्यक्ष (म.मो.) ओबीसी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष समता साहित्य अकादमी जिला अध्यक्ष (W/C) राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् सामाजिक न्याय आयोग, जिला-बालोद से विशेष अथिति के रूप मे देशबन्धु समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख दीपांकर खोबरागड़े, विशेष अतिथि के रूप मे महेंद्र साहू प्रदेश महासचिव ओबीसी महासभा व शैक्षणिक विचार मंच, अब्दुल खालिद उपसरपंच मोहला, श्रीमती कांति बाई उईके सरपंच माहुद मचांदुर, सौरभ मिलिंद विधिक सहयोगी , गोपाल सोनी विधि छात्र, कुणाल भंसाली विधि छात्र के संक्षिप्त उद्बोधनो से कार्यक्रम किया गया। उद्बोधन मे मुख्य अतिथि खिलेश्वरी साहू ने बच्चों व नागरिकों को नशे से दूर रहने की बात कही तथा नशा मुक्ति सहित बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का पाठ पढ़ाया । उसके बाद महेंद्र साहू ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों के खेल सामाग्री के लिए 20,000 रूपये की घोषणा करी तथा वरिष्ठ पत्रकार दीपांकर खोबरागढ़े ने कहा शिक्षित होने तथा शिक्षा प्राप्त करने के बाद में आदमी अपना लक्ष्य प्राप्त करके अनेक पदों में जाता है।

जैसे डॉक्टर इंजीनियर कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक और न्यायिक सेवा में भी जाता है । पर अगर अंधविश्वास और रूढ़िवाद परंपरा से अगर कहीं कोई दूरी नहीं बना पता तो निश्चित रूप से उनकी शिक्षा किसी काम की नहीं इसी विषय को लेकर उन्होंने जागरूकता का भी पाठ पढ़ाया , उसी तरह अतिथि अब्दुल खालिक ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों के बेहतर भविष्य की बात करी और मोबाइल से ज्यादा किताबें पढ़ने की बात कही । साथ ही सौरभ मिलिंद ने भी अपने उद्बोधन मे बच्चों कैसे पढ़ना है, इस सब के बारे मे बताया तथा वक्त का सही उपयोग करने की बात कही ।

उद्बोधन के बाद विद्यालय मे उत्कृष्ट व राष्ट्रीय स्तर पर योगा मे प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों के मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

जिसमे शाला के प्रार्चाय आर.डी. कोसरिया , प्रधान पाठक व योग शिक्षक अशोक कुमार साहू, वरिष्ठ व्याख्याता विरेन्द्र कुमार यदु , अवनेश राजपूत , अखिलेश बारसागढ़े , एल.एन. साहू , डा. प्रणीता बंसोड़ , श्रीमती नीशा वर्मा , जी.के .चंद्राकर , श्रीमती निकिता रामटेके , सहित विद्यालय के स्टाफ सहित गाव के वरिष्ठ नागरिक ग्राम पटेल, लखन दास सार्वा, धिरज खोबरागड़े , पंच कल्पना दामले, योगेंद्र रामटेके, सहित गणमान्यजन व समस्त नागरिको की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अखिलेश बारसागढ़े ने किया ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE