नागपुर । ऐडवोकेट अब्दुल अमानी कुरैशी। हिगनघाट की ख्याति प्राप्त स्कूल जीबीएम GBMM हाय स्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय वर्ष २०२३-२०२४ के शैक्षणिक सत्र में खेल, पढाई मे विशेष प्रावीण्य प्राप्त विदयार्थियों का सत्कार किया गया।
कक्षा 5 वी से 11 वी तक प्रथम सत्रांत परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया उन सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा उनका सत्कार किया गया।
उसी प्रकार खेल में जिन विद्यार्थियों ने विभागीय स्तर पर और राज्य स्तर पर प्रवीण्य प्राप्त किया उन सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी दी गई और सत्कार किया गया।
इस अवसर पर इसी स्कुल के पुवऺ छात्र अशफाक कुरैशी जो अब दुबई में रहते हैं। वे विशेष अतिथि बतौर उपस्थित थे।
प्रथम क्रमांक प्राप्त छात्रा संचिता गायन को नगद 11000 Rs. नगद और ट्रॉफी प्रदान की।
वैसे ही कक्षा 10 में अन्य 4 विधार्थियों को 1000 रूपए नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
अपने वक्तव्य में मुख्याध्यापक फुटाने सर ने कहा यहां से लाखों बच्चे पढ़ लिखकर निकले हैं, मगर बहोत कम बच्चे हैं जो अपनी स्कुल को याद रख पाए, अशफाक कुरैशी पर गर्व है ,जो हर साल अपनी पुरानी यादों को ताजा करने यहां आते हैं, और सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करते हूए अपनी और से गिफ्ट के तौर पर मेरिट छात्रों को कुछ दे जाते हैं, ताकी उनका मनोबल बढ़ सके।
सभी प्रकारों के खेलो मे भी प्रवीण्य प्राप्त विधार्थियों को प्रमुख अतिथि नदीम शेख और अन्य शिक्षकों के द्वारा ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया गया।
शाला के मुख्याध्यापक सुनिल फूटाने सर ने सभी विधार्थियों को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया।
शाला के उप मुख्याध्यापक मजाज कुरेशी सर ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है किन्तु अभिभावकों की खेल के प्रति नकारात्मक अभिवृत्ति एवम् क्रियाकलाप ने बुरी तरह प्रभावित किया हैं। अतः यह अनिवार्य है कि शिक्षक और माता-पिता खेल के महत्व को समझें।
हमारे स्कूल के द्वारा नित्य आयोजनो से पालकों ने अब रिस्पांस देना चालू किया है। जिसके परिणामस्वरूप हमारे विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। नंदनवार मैडम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाला के पर्यवेक्षक श्री तराले सर, उकेकर सर, गड़बोरीकर सर, पुलगमकर सर, बोदेले सर,नंदनवार मैडम, साल्विकर मैडम, बिडकर मैडम तथा सभी शिक्षकगण और कर्मचारियों ने अथक सहयोग दिया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। नंदनवार मैडम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाला के पर्यवेक्षक श्री तराले सर, उकेकर सर, गड़बोरीकर सर, पुलगमकर सर, बोदेले सर,नंदनवार मैडम, साल्विकर मैडम, बिडकर मैडम तथा सभी शिक्षकगण और कर्मचारियों ने अथक सहयोग दिया।