December 12, 2023

Join With Us


हमर बेटी हमर मान : छात्र- छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए किया जागरूक




स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विचारपुर में "बैगलेस एक्टिविटी डे" के तहत थाना चिल्हाटी के सौजन्य से पास्को एक्ट आधारित क्वीज कांटेस्ट कराया गया।


मोहला, मानपुर, अ चौकी  । केजन साहू। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा. पु. से) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (रा. पु. से) के एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय अं0चौकी श्री अर्जुन कुमार कुर्रे़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना चिल्हाटी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विचारपुर मे स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विचारपुर में शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई उनके कानूनी अधिकार घरेलू हिंसा, बाल विवाह, साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, गुड टच बेड टच, सेल्फ डिफेंस, स्वास्थ्य संबंधित शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभिव्यक्ति एप के बारे में बताया गया बच्चों को नशीली पदार्थ का सेवन से होने वाली नुकसान के बारे में जानकारी दिया गया एवं नशा पत्ती न करने कि समझाइश दी गई एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में बताया गया।


  स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विचारपुर में "बैगलेस एक्टिविटी डे" के तहत थाना चिल्हाटी के सौजन्य से पास्को एक्ट आधारित क्विज कांटेस्ट संपन्न हुआ जिसमें सेजेस अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने हाउस वाइज कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों को सुशील त्रिपाठी थाना प्रभारी थाना चिल्हाटी की ओर से आकर्षक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

  उक्त अभियान में जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कमल कपूर बंजारे , संस्था प्राचार्य उपेंद्र देवांगन , हिंदी और अंग्रेजी माध्यम पालक समिति के दोनों अध्यक्ष डॉक्टर गालेश गिरी गोस्वामी एवं गिरधारी लाल सोनकोत्रे  तथ महिला प्रकोष्ठ , आईयूसीएडब्लू, से म0प्र0आर0 सरिता तारम क्र0 769, म0प्र0आर0 कनक मण्डावी क्र0 757,  म0आर0 कविता नेताम, म0आर0 लिलेश्वरी भण्डारी एवं थाना चिल्हाटी से सउनि रत्थूलाल नेताम,  आर0 145 कार्तिक भुआर्य उपस्थित थे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE