October 20, 2023

Join With Us


दिल्ली में पुरस्कृत हुए मोहसीन जफर खान




नागपुर । अबदुल अमानी कुरैशी। हाल ही में बुधवार 18 अक्टूबर को दिल्ली स्थित प्रेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित समारोह में शहर के समाजसेवी, पत्रकार तथा गायक मोहसीन जफर खान को जे.ए.ई ग्लोबल अवार्ड ऑफ इंडिया से नवाजा गया। 

दिल्ली प्रेस एसोसिएशन की बहुगुणी प्रतिभा के धनी कुछ विशेष लोगों की सूची में मोहसीन जफर खान को स्थान देकर दिल्ली आमंत्रित किया था।

गौरतलब है कि नागपुर निवासी मोहसीन जफर खान ने अपने वास्तविक और रचनात्मक लेखन से शासन, प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए समय-समय पर समाज में जनजागरण का कार्य किया। उनके सामाजिक, साहित्य तथा कला क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 

दिल्ली स्थित प्रेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उन्हें इस अवार्ड से नवाजा। मोहसीन खान ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की हैं।

उनकी कई गजलों को जनता ने खूब पसंद भी किया।

उमरा में बुजुर्ग महिला की सहायता

पिछले पखवाड़े ही वे सऊदी अरब में उमरा के लिए गए थे। वहां पर मक्का में नागपुर का एक ताज टूर्स नामक ग्रुप से उनकी मुलाकात हुई। ग्रुप में एक बुजुर्ग महिला भी थीं जिनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। ऐसे में मोहसीन खान ने उन्हें तुरंत मकैका के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया और उनके पुत्र समाजसेवी जावेद काजी से निरंतर फोन पर संपर्क करते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास में लगातार संपर्क कर बुजुर्ग मलका बेगम काज़ी सरफुद्दीन का हॉस्पिटल में आपरेशन करवाकर दवाइयां उपलब्ध करवाई और हिंदुस्तान रवाना करवाया। फिलहाल उक्त बुजुर्ग महिला नागपुर के निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रही है।

 राजनीतिक सफर 

हिंदुस्तान के जाने-माने शायर जफर कलीम के पुत्र मोहसीन खान ने वर्ष 1995 में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा में कार्य किया। शुरुवाती दौर में वे भाजपा युवा मोर्चा में शामिल हुए उसके बाद लगातार पार्टी के काम में अपना योगदान देते रहे। अपने 30 वर्ष के कार्यकाल में पार्टी में अल्पसंख्यक मोर्चा के कई उच्च पदों पर आसीन रहकर निरंतर पार्टी से मुस्लिम समाज को जोड़ते रहे और उनके विकास के लिए हमेशा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर प्रयत्नशील रहे। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी में दो बार उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा मंत्री पद की भी बागडोर संभाली।  


बहुआयामी प्रतिभा के धनी 

मोहसीन खान ने अपने कॉलेज के दिनों में गायन क्षेत्र में भी हाथ आजमाया। नागपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। इसी बीच उन्हें मुंबई के दिग्गज कलाकारों के साथ देश-विदेश में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के भी कई अवसर मिले। किशोर कुमार, कुमार सानू ,मोहम्मद रफी जैसे महान गायकों के गाए गीत गाकर उन्होंने हमेशा ही श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। कला क्षेत्र में भी उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वे एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें अमिताभ बच्चन, सरोज खान, सुखविंदर सिंह,नेहा कक्कड़ ,शंकर महादेवन जैसे कलाकारों की तरह भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें मशहूर गायक कुमार सानू ने दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ गायक-2021 के तौर पर ज्वेल्स ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया।   

 मोहसीन खान के नाम ये भी अवार्ड  

सामाजिक क्षेत्र में किए गए उनके कार्य को देखते हुए उन्हें मौलाना अल्पसंख्यक गौरव पुरस्कार, निर्भया गौरव पुरस्कार, गौरव सम्मान पुरस्कार जैसे कई अवार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। अपनी प्रतिभा से मोहसीन खान ने नागपुर का नाम देश में ही नहीं विदेशों में भी रोशन किया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE