October 19, 2023

Join With Us


छात्रावास के चतुर्थ कर्मचारी ने लगाया आरोप प्राचार्य ने उतरवाए कपड़े





मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू ।  मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में शिक्षा विभाग कों शर्मसार करने वाला एक और मामला प्रकाश मे आया है जहाँ प्राचार्य ने हॉस्टल में तैनात दैनिक वेतन भोगी के कपडे उतरवा दिए । अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालक छात्रावास के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अनिल सवाई का बीते 5 अक्टूबर कों माहुद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मे पदस्त प्राचार्य रामाधार कोसरिया ने अपनी बात नहीं मानने कों लेकर कपडे उतारवा कर अपमानित करने के इस मामले में ,पीड़ित भृत्य ने इसकी शिकायत लिखित तौर पर कलेक्टर ,जिला शिक्षा अधिकारी ,थाना से लेकर अपने विभाग में किया है किंतु लंबा वक्त गुजर जाने के बावजूद ना जांच का पता है और ना ही किसी तरह कि कार्यवाही सुनिश्चित हो पाई है।

मामले को लेकर पीड़ित अनिल सवाई ने क्षेत्रीय पत्रकारों के समक्ष अपना दर्द रखते हुए बताया कि बीते 5 अक्टूबर को प्राचार्य आर डी कोसरीय 10:30 बजे के लगभग गांव से बाहर स्थित आदिवासी छात्रावास में स्कूल में ही पदस्थ अन्य शिक्षक के साथ मोटरसाइकिल से हॉस्टल पहुंचे। उस वक्त हॉस्टल में कार्यरत दो दैनिक वेतन भोगी मौजूद थे जिन्हें प्राचार्य के द्वारा अपने हाई स्कूल में अन्य काम करने हॉस्टल से गैंती फावड़ा पकड़ कर स्कूल चलने को कहा गया । पीड़ित के अनुसार प्राचार्य के निर्देश के विपरीत पीड़ित अनिल सवाई ने अपने कमर में दर्द होना बताया जिस पर प्राचार्य के द्वारा हॉस्टल प्रांगण में उसके कपड़े उतरवा कर उसे अपमानित किया गया उक्त मामले को लेकर पीड़ित के द्वारा विभिन्न जगहों पर लिखित शिकायत दी गई है इधर मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के के बंजारे ने जांच के निर्देश जारी किए हैं।


मेरे द्वारा ऐसा कुछ नही किया गया – प्राचार्य आर डी कोसरिया


हॉस्टल कर्मचारी के कपड़े उतरवाने को लेकर प्राचार्य ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरे द्वारा कुछ भी नही किया गया है । मैं बच्चो को बुलाने छात्रावास गया था !



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE