बालाघाट । न्यूज डेस्क । महाविध्यालय में छात्रों को परीक्षा शुल्क के बारे में कैशलेस पेमेंट हेतु जारूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसकी शुरूआत मोतीनगर स्थित सर्च इन्फोटेक से की गई है । जो जिसमें छात्रों को फोनपे, पेटीएम, नेटबैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है । उन्हें उतनी ही राशि का भुगतान करना होता है जितना रसीद पर अंकित है। अब तक सैकड़ों परीक्षार्थियों द्वारा कैशलेस माध्यम से परीक्षा फीस भुगतान के बारे जानकारी प्राप्त अपने सहपाठियों को भी इस तरह से डिजीटल पेमेंट के बारे में बताया गया है।
परीक्षा फीस में भुगतान से संबंधित किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन के लिए उक्त संस्था से संपर्क किया जा सकता है। इस अभियान के संबंध में छात्राओं का कहना है कि इस प्रकार की जागरूकता से पढ़े-लिखें लोगों का जो आर्थिक शोषण होता है उस पर रोकथाम लगेगी ।