September 04, 2023

Join With Us


तीज क्वीन प्रतियोगिता : मनोरंजक गेम्स में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, जानें किसने जीता तीज क्वीन का खिताब




भिलाई । नईमुद्दीन खान |   महिलाओं को समर्पित तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्मृति नगर में किया गया। T.C.Q तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनोरंजक गेम्स भी हुए। प्रतियोगिता में जजेस व अतिथियों के रूप में आदर्श कौरा, प्रणोती गजभिये, मिसेस इण्डीया 2023 कंचन गुप्ता उपस्थित रही। इन्होंने ही सभी प्रतियोगिताओं में बेस्ट हो चुना।


स्मृति नगर में आयोजित T.C.Q तीज क्वीन में सभी महिलाओं ने आकर्षक सोलह श्रृंगार कर रखा था। इस दौरान T.C.Q तीज क्वीन कमल सैनी रहीं और फस्ट रनर अप अंजु पाटिल रहीं। इसके अलावा बेस्ट स्माइल एण्ड वॉक नमिता भारद्वाज, बेस्ट ड्रेस अप प्रेरणा पटेल व बेस्ट हेयर स्टाइल सिमरन बेदी को मिला। कल्पना स्वामी को ट्रेडिशनल ड्रेस का बेस्ट प्राइज दिया गया। मॉडर्न  तीज ड्रेस का पुरस्कार सरीता को दिया गया। सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में नमिता भारद्वाज बाजी मारी। T.C.Q की ऑनर नताशा दुआ द्वारा सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। सज्या बुटिक की ओर से वीनर और रनरअप को गिफ्ट हैम्पर दिए गए।






Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE