नागपुर । अब्दुल अमानी कुरैशी । जिले में शुरू पटवारी (तलाठी )भर्ती को लेकर लगातार अनिमित्या की शिकायते सामने आ रही है, अभ्यर्थी एक तरफ जहां पेपर लिक होने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षा में शमिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर रोककर रखा गया, लेकिन सुबह ९.००बजे के बाद भी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर जाने नहीं देने पर बवाल मच गया।

हंगामे के बीच पुछताछ करने पर मालूम पड़ा के सर्वर डाउन चल रहा है , जिस कारण परीक्षा लेट शुरू होगी। हंगामें के बीच बताया गया कि परीक्षा दो बजे शूरू होगा । सोमवार को यह नजारा एम आई डी सी(MIDC))वाडी स्थित परीक्षा केंद्र पर देखने को मिला।
महाराष्ट्र सरकार ने दो भागों में परिक्षा आयोजित की है।
विदित हो के सरवर फेल होने के कारण दो भागों में सुबह 9 से 11, और दुसरा 12.30 से 2.30 ऑनलाइन परीक्षा आयोजन किया गया था।। लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण दोपहर का पेपर डेढ़ घंटा लेट शूरू हुआ।
वैसे चार साल बाद पटवारी पद की परीक्षा 17अगस्ट से प्रारंभ हुई , पटवारी पद की परीक्षा मे दस लाख लोग शामिल होंगे। अमरावती, अकोला, औरंगाबाद में भी परिक्षा चल रही है, और वहां भी सरवर डाउन के बाद हंगामा हुआ।