June 24, 2023

Join With Us


शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व जिले के सभी स्कूलों में स्वच्छता अभियान





कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश में सुबह से झाड़ू पोछा, डेस्क से उड़ाये गये धूल



मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू । मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में जिले में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी शैक्षणिक संस्थाओं में शनिवार को प्रात 7 बजे से 9 बजे तक शिक्षा और दीक्षा के लिए स्कूलों में साफ सफाई की गई। सन् 2023- 24 शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है।


 इसे ध्यान मे रखते हुए मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर जयवर्धन ने जिले के सभी स्कूलों में साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जिसके बाद 617 प्राथमिक शाला 208 माध्यमिक शाला, 36 हाई स्कूल 51 हायर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ हॉस्टल आश्रम के किचन शेड, प्रांगण, शाला परिसर एवं आसपास की साफ सफाई की गई।


इस अभियान को सफल बनाने के लिए सम्मानित नागरिक ,अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित किये ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE