June 11, 2023

Join With Us


बैंक में ऑफिसर पद पर चल रही है भर्ती : 8000 से ज्यादा वैकेंसी के लिए 21 जून के पहले करें अप्लाई




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | आईबीपीएस आरआरबी ने ऑफिसर के बंपर पद पर भर्ती निकाली है. योग्य हों तो फटाफट कर दें अप्लाई, लास्ट डेट आने में थोड़ा ही समय बाकी है :


: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने ऑफिसर स्केल I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के बंपर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर दें. रजिस्ट्रेशन जारी हैं और इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जून 2023 है. ये वैकेंसी रीजनल रूरल बैंक के लिए हैं |


इस वेबसाइट से करें अप्लाई :


आईबीपीएस आरआरबी के इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ibps.in. ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे |


कितना है शुल्क :


इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से ऑफिसर ग्रेड I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के 8000 से भी ज्यादा पद भरे जाएंगे. इनके लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएक्सएसएम कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 175 रुपये देने होंगे.




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE