April 21, 2023

Join With Us


सीएम योगी और यूपी BJP समेत इनका ब्लू टिक हटा : अखिलेश यादव और सपा का बरकरार




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओं के ब्लू टिक अभी भी बरकरार हैं। अखिलेश यादव के ट्विटर पर 18.3 मिलियन फोलोअर्स हैं।

नई दिल्ली। गुरमीत सिंह । 20 अप्रैल के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया गया है, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। इसी के चलते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी ब्लू टिक हटा दिया गया है। सीएम योगी के ट्विटर का ब्लू टिक शुक्रवार सुबह हटाया दिया गया है।

अगर समाजवादी पार्टी की बात करें तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओं के ब्लू टिक अभी भी बरकरार हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ट्विटर पर 18.3 मिलियन फोलोअर्स हैं।

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का भी ट्विटर से ब्लू टिक हट चुका है। सपा नेता अब्दुल्ला आजम का ब्लू टिक हट चुका है.बीजेपी सांसद रवि किशन का भी ब्लू टिकट हटा दिया गया है। यूपी बीजेपी का भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।

समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट का भी ब्लू टिक बरकरार है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE