मुंबई। न्यूज डेस्क । मोबाइल फोन का आविष्कार करने वाले मार्टिन कूपर ने हाल में एक इंटरव्यू दिया है और उनका कहना है कि लोग फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वह कहते हैं कि जब वे लोगों को ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हुए देखते हैं, तो उन्हें बेहद दुख होता है।
मोबाइल फोन बनाने वाला व्यक्ति खुद हैरान है कि लोग चौबीसों घंटे फोन में कैसे घुसे रहते हैं । ये बात उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में कही है। उन्हें लगता है कि लोग मोबाइल के पीछे पागल हैं। पता नहीं लोग इसे कैसे मैनेज करते हैं। वे खुद बताते हैं कि वे अपने दिन के 24 घंटों में से केवल 5 फीसदी टाइम ही मोबाइल को देते हैं, मतलब लगभग 1 घंटा और 12 मिनट। परंतु उन्हें यह भी लगता है कि आने वाले समय में इंसान फोन का सही इस्तेमाल करना सीख जाएगा। हम बात कर रहे हैं ‘फादर ऑफ सेल फोन’ मार्टिन कूपर की। उनका ये इंटरव्यू फिलहाल काफी चर्चा में है।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फोन अब वक्त की जरूरत बन चुका है और इसके बिना जिंदगी अधूरी-सी लगती है। परंतु बहुत ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। 50 साल पहले मोबाइल फोन का आविष्कार करने वाले मार्टिन कूपर ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जब मैं किसी को सड़क पार करते वक्त उसे अपने सेल फोन को इस्तेमाल करते हुए देखता हूं तो मैं दुखी हो जाता हूं… जिस तरह मेरे पोते और परपोते सेल फोन का इस्तेमाल करते… मैं उस तरह कभी फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता हूं।’
टॉप-एंड आईफोन करते हैं इस्तेमाल
बता दें कि कूपर खुद एक ऐपल वॉच पहनते हैं और एक टॉप-एंड आईफोन का इस्तेमाल करते हैं. वह अपने ईमेल, फोटो, यूट्यूब और अपने हियरिंग एड के बीच आसानी से फ्लिक करते हैं। वह हर बार लोटेस्ट मॉडल को अपडेट करने के लिए तैयार रहते हैं और इसकी टेस्टिंग करते हैं। कूपर का कहना है कि आज सेल फोन अब लोगों का एक्सटेंशन बन गया है और यह बहुत कुछ कर सकता है।
शिक्षा और हेल्थ क्षेत्र में क्रांति
उन्होंने कहा कि फिलहाल हम बिल्कुल शुरुआत में हैं और हम अभी यह समझना शुरू कर रहे हैं कि वह क्या कर सकता है। भविष्य में हम उम्मीद कर सकते हैं कि सेल फोन शिक्षा और हेल्थ सर्विस में क्रांति लाएगा।