March 31, 2023

Join With Us


OnePlus 10R 5G की कीमत में दूसरी बार कटौती, 7 हजार हुआ सस्ता : चेक करें न्यू प्राइस




आप भी अगर इस वनप्लस मोबाइल फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि इस डिवाइस की कीमत में दूसरी बार कटौती कर दी गई है | कटौती के बाद अब इस हैंडसेट को कितने रुपये में खरीद पाएंगे, आइए आपको बताते हैं |

मुंबई | न्यूज़ डेस्क | हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस अगले महीने 4 अप्रैल को नॉर्ड सीरीज के अंतर्गत लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite को लॉन्च करने वाली है, बता दें कि इस सीरीज के अंतर्गत लेटेस्ट फोन के लॉन्च से पहले पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 10R की कीमत में दूसरी बार कटौती कर दी गई है. बता दें कि इस बार इस डिवाइस की कीमत 3 हजार रुपये कम कर दी गई है |

OnePlus 10R Price in India
वनप्लस 10आर के 8GB+128GB वेरिएंट को 38,999 रुपये (80 वॉट), 12GB+256GB वेरिएंट को 42,999 रुपये (80वॉट) और 12GB+256GB वेरिएंट को 43,999 रुपये (150 वॉट) में लॉन्च किया गया था |

लेकिन इस हैंडसेट की कीमत में पिछले साल 4 हजार की कटौती के बाद ये फोन क्रमश: 34,999 रुपये, 38,999 रुपये और 39,999 रुपये में बेचा जा रहा था | अब इस वनप्लस मोबाइल फोन की कीमत में 3 हजार की कटौती की गई है जिसके बाद इस मॉडल को क्रमश: 31,999 रुपये, 35,999 रुपये और 36,999 रुपये में खरीद सकेंगे | आप इस स्मार्टफोन को फॉरेस्ट ग्रीन और Sierra Black दो रंगों में खरीद सकते हैं |

OnePlus 10R Specifications
स्क्रीन: 120 हर्ट्ज तक डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस (1080×2412 पिक्सल) डिस्प्ले है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस 10आर में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 मैक्स प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है |
कैमरा: फोन के रियर में तीन कैमरे हैं, 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, साथ में 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर मिलेगा. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वनप्लस 10आर में सेल्फी के लिए दिया गया है |

बैटरी: Endurance वेरिएंट 150 वॉट सुपरवूक चार्ज सपोर्ट के साथ आता है जिसमें 4500 एमएएच की बैटरी है, दावा किया गया है इस वेरिएंट में फोन की बैटरी 3 मिनट में 30 फीसदी तक चार्ज हो जाती है | 80 वॉट फास्ट सपोर्ट वाले वेरिएंट में 5000 एमएएच की बैटरी है जो 32 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE