March 22, 2023

Join With Us


iQOO Z7 5G के लॉन्च होते ही iQOO Z6 5G की कीमत हो गई कम : अब बचेंगे आपके हजारों रुपये




iQoo Z7 5G Mobile के लॉन्च होते ही पिछले साल लॉन्च हुए iQoo Z6 5G Smartphone की कीमत में कटौती कर दी गई है | आइए आप लोगों को इस स्मार्टफोन की नई कीमत और इस डिवाइस में मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं |

मुंबई | न्यूज़ डेस्क | iQoo Z7 5G Smartphone को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है और इस मिड-रेंज स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए iQoo Z6 5G की कीमत कम कर दी गई है | इस आईकू डिवाइस की कीमत में कितने रुपये की कटौती हुई है और क्या है इस हैंडसेट की नई कीमत, आइए जानते हैं |

iQoo Z6 5G Price in India
इस आईकू मोबाइल फोन की कीमत में कंपनी ने 1 हजार रुपये की कटौती कर दी है | अब इस हैंडसेट का 4 जीबी वेरिएंट 15 हजार 499 रुपये के बजाय 14 हजार 499 रुपये में मिलेगा | वहीं, 6 जीबी वेरिएंट को 16 हजार 999 रुपये के बजाय 15 हजार 999 रुपये में खरीद सकेंगे | 8 जीबी रैम वेरिएंट को पहले 17,999 रुपये में बेचा जा रहा था लेकिन अब यही फोन 16,999 रुपये में मिल जाएगा |

iQoo Z6 5G Specifications
सॉफ्टवेयर व डिस्प्ले: एंड्रॉयड 12 पर आधारित ये आईकू फोन फनटच ओएस 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है | 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जो 240Hz का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है |
चिपसेट, रैम और स्टोरेज: इस बजट फोन में स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है |
कैमरा: iQoo Z6 5G के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा सेंसर दिया गया है | बोकेह कैमरा का फायदा आप लोगों को केवल 6 जीबी और 8 जीबी मॉडल में ही मिलेगा | 16 मेगापिक्सल का सैमसंग 3P9 कैमरा सेंसर फोन के फ्रंट में यूजर्स के लिए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है |
बैटरी: 5000mAh की बैटरी फोन में दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी: फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.1, 4जी एलटीई, 5जी, जीपीएस/ए-जीपीएस और वाई-फाई 802.11एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE