एक वीडियो ट्विटर पर दिखाई दे रहा है जिसमें लड़का बिना कारण पैर से पार्क की दीवार गिरा रहा था। लेकिन, अंत में उसके साथ ऐसा खेल हुआ जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
मुंबई । न्यूज डेस्क। कई बार कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसी कड़ी में इन दिनों हमें एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। जहां एक लड़का बगैर किसी मतलब के दीवार पर लात मारे जा रहा था लेकिन अंत में उसके साथ खेल हो जाता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का पार्क के भीतर दीवार को तोड़ने में लग जाता है। इस देखकर समझ आता है कि इसके दोस्त ने मानो इसे चैलेंज दिया हो और ये उसे परफॉर्म करने में लगा हो । लड़का ब्रूस ली स्टाइल में दीवार पर एक बाद एक लात मारता है और अंत में दीवार हिलती रहती है लेकिन वह किक करना नहीं छोड़ता। नतीजन ऐसा होता है कि दीवार टूट तो जाती है लेकिन उसका पैर बीच में ही फंस जाता है और वह दर्द के मारे चिल्ला रहा होता है।
इस वीडियो को देखने के बाद यकिनन आपको भी हंसी आई होगी और साथ ही वो वाली कहावत जो जैसा करेगा वैसा भरेगा याद आ गई होगी ।