March 08, 2023

Join With Us


मुर्गा-नागिन’ भूल जाइए, अब मोर डांस ने मचाया ‘गदर’ : लोग बोले- अंडा देके ही मानेगा भाई




सोशल मीडिया पर अब मोर डांस खूब गदर मचा रहा है। वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। एक ने तो यह तक कह दिया है कि लगता है ये भाई अंडा देकर ही मानेगा।

मुंबई। न्यूज डेस्क । शादी हो या पार्टी, बिना डांस के तो सारा मजा ही किरकिरा हो जाता है। वैसे, डांस का असली मजा तो गांवों की शादियों में आता है । यहां के लोग ऐसे अजोबीगरीब डांस स्टेप्स ईजाद करते हैं कि भैया पूछिए ही मत। मुर्गा डांस और नागिन डांस भी यहीं की देन है। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर मोर डांस खूब गदर मचा रहा है। हो सकता है इसे देखकर आपकी हंसी छूट पड़े। क्योंकि, ये डांस ही इतना गजब का है कि आप चाहकर भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आप भी देखिए ये वीडियो और अपना खून बढ़ाइए।

ये वीडियो किसी पार्टी फंक्शन के दौरान शूट किया हुआ मालूम पड़ता है। इसमें आप देख सकते हैं कि दो लड़के बीच में खड़े हैं और उसके साथी उसे चारों ओर से घेरे हुए हैं। इसके बाद लड़का ऐसा डांस करता है कि नागिन और मुर्गा को आप भूल जाएंगे। इस दौरान बंदे का रिएक्शन देखने लायक है ।

इस बेहद फनी डांस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर yogesh_club नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ये है मेंटोस जिंदगी। कुछ ही सेकंड की ये क्लिप इंटरनेट पर खूब गर्दा उड़ा रही है। वीडियो को दो लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि ढेरों लोगों ने कमेंट किया है।

https://www.instagram.com/reel/Cm6DakDo2jJ/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

एक यूजर ने कमेंट किया है, लगता है भाई अंडा देकर ही मानेगा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, भाई का जवाब नहीं। एक अन्य यूजर ने पूछा है, इस मुर्गे को पोलियो हो गया था क्या. एक और यूजर ने लिखा है, भाई ध्यान से देखो…वो मुर्गा नहीं मोर डांस कर रहा है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE