मोहला । केजन साहू। ग्राम कौड़ीकसा के तरियापारा में बीते रविवार को शाला वार्षिक उत्सव मनाया गया ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं जन प्रतिनिधी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरपंच योगेन्द्र कोडापे,उप सरपंच एनिशपुरी गोस्वामी,ग्राम पटेल नरेश पटेल,शिक्षा विद महर सिंह चूरेंद्र,शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती टेमीन उमरिया, गणेश चुरेंद्र, रामजी लाल एवं ग्रामवासी, मौजूद रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने प्रधान पाठक सुचित्रा सोनी,सहायक शिक्षिका सरोज साहू, संकुल शैक्षिक समन्ववक वास दत्ता , कन्या शाला के प्रधान पाठक विनोद मेश्राम का विशेष योगदान रहा।
ग्रामपंचायत कौड़ीकसा के उप सरपंच एनिश पुरी गोस्वामी के द्वारा शाला के प्रत्येक अध्ययनरत बच्चों के लिए विशेष उपहार प्रदान किया गया पूरे तरिया पारा के ग्रामीणों के तरफ से आयोजन को सफल बनाने तैयारी वआर्थिक मदद की गई छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखा कर सबका मन मुक्त कर दिया