भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा । भिलाई शहर की पेंटर डॉ. रश्मि भल्ला की पेंटिंग का चयन मणिकर्णिका रानी लक्ष्मी बाई कला अवार्ड-2022 के लिए हुआ है। वहीं उनकी पेंटिंग राष्ट्रीय ऑन लाइन आर्ट एक्जीबिशन मणिकर्णिका आर्ट गैलेरी में भी प्रदर्शित की जाएगी।
पेंटर डॉ. रश्मि भल्ला
भिलाई के नेहरू नगर निवासी और वर्तमान में डीपीएस मिहान नागपुर में सेवारत डॉ. भल्ला ने V CAN न्यूज को बताया कि उनकी पेंटिंग 10 से 19 नवंबर तक होने वाली ऑनलाइन पेंटिंग एक्जीबिशन में प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन