भिलाई । गुरमीत सिंह । Positivity XO संस्था के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में संस्था द्वारा सेक्टर – 5, डोमशेड मार्केट में सपनो की उड़ान आयोजित किया गया | नयनदीप विद्यालय के नेत्रहीन छात्र-छात्राए एवं आंगनबाड़ी के बच्चे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे |
NSUI के जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह सहित ,अमन पाल और अन्य कई सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सबका प्रोत्साहन किया | बच्चो के लिए बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम और गेम्स आयोजित किये गए | कार्यक्रम स्थल पर खाने के stalls भी लगाए गए | हमारी संस्था के द्वारा बच्चो को खाने के पैकेट्स एवं किट्स दिए गए जिसमे कपड़े ,टिफ़िन बॉक्स और स्टेशनरी का सामान था |
कार्यक्रम मे उपस्थित हुए सेवक संघ फाउंडेशन, रेड ड्रॉप सोसाइटी, नवदृष्टि फाउंडेशन, DTS और Animal Saviours को Positivity XO की तरफ से सम्मानित किया गया। सभी ने काफ़ी मनोरंजन किया| ।