जगदलपुर । न्यूज डेस्क । महाराष्ट महिला मंडल जगदलपुर के द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर की छात्राओं के बीच रंगोली एवम मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, मेंहदी मे 13 और रंगोली में 10 छात्राओं ने भाग लिया |
मंडल की अध्यक्ष अलका श्रोत्रि ने बताया कि गणेश उत्सव को लेकर छात्राओं के बीच यह प्रथम प्रयास है भविष्य में इसी तरह की अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मण्डल की मीडिया प्रभारी आभा सामदेकर ने इस तरह के आयोजनों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया है। मंडल की ओर से स्वरा चिंचोलकर, दीपाली कारेकर और सारिका चिंचौलकर ने सहयोग किया | प्रतियोगिता में प्रभा देशपांडे और संध्या बरबरवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई | रंगोली में प्रथम स्थान कु आरती कश्यप , द्वितीय कु वीणा पोंडी और तृतीय स्थान कु रिंकी ठाकुर ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम कु नीता, द्वितीय सिमरन यादव और तृतीय खुशी शर्मा रहीं। प्रतियोगियों को मंडल के गणेशोत्सव के दौरान पुरुस्कृत किया जाएगा | मंडल की सचिव स्वरा ने शाला प्राचार्य वन्दना मदनकर एवम् अन्य स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है