June 21, 2022

Join With Us


जगदलपुर के भाजपा कार्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : कार्यकर्ताओं ने किया योग




बस्तर जिले के 11 मंडलो मे किया गया योग

जगदलपुर । न्यूज डेस्क । आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे विश्व में योग किया जा रहा है। जगदलपुर पर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व में 25 करोड़ से ऊपर के लोग इस योग दिवस पर हिस्सा ले रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को 185 से ज्यादा देशों ने समर्थन किया।भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 75 हजार जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा समस्त 11 मंडलों में जिसमें बस्तर, भानपुरी, बकावंड, करपावंड, नानगुर,नगरनार, तोकापाल, बस्तानार, चित्रकूट, दरभा एवं जगदलपुर मे योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए योग जरूरी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से समस्त विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकारा है और अपनाया है। हम सभी योग अपनाकर निरोग रहने का संकल्प लें।


जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा हमें स्वस्थ भारत का निर्माण करना है इसलिए योग जरूरी है।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बढ़ता प्रभाव पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है।


योगाचार्य प्रदेश प्रभारी पतंजलि योग समिति मनोज पानीग्राही एवं योग प्रशिक्षक व उपाध्यक्ष मनोज चंद्रा एवं जिला प्रभारी किसान सेवा समिति गजेंद्र देवांगन ने भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को योगासन, प्राणायाम, योग और ध्यान की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करवाया एवं इस वर्ष की अतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग विषय पर योग संकल्प करवाया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने किया।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह,अश्वनी सरडे,नरसिंह राव, राजेंद्र बाजपेई, रोशन झा,शशि नाथ पाठक,दिगंबर राव,संतोष बाजपेई,राजपाल कशेर,संजय चंद्राकर,अरुण नेताम,योगेश ठाकुर,गीता नाग,अलका सेंगर,स्वेता गुप्ता,हीराराम कुकडे, दिव्यराज सिंह राणा सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE